आम नागरिकों को निशाना बना रहा है पाकिस्तान, हमले में एक सरकारी अधिकारी की मौत…फेक न्यूज से बचें; विदेश सचिव और सेना ने दी बड़ी जानकारी-Video

Share News

Operation Sindoor: पाकिस्तान की नापाक हरकतों के खिलाफ भारत द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर पर आज सुबह विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि पाकिस्तान किस तरह से झूठ फैलाकर भारत की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहा है. विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने एयर फोर्स स्टेशन सिरसा और एयर फोर्स स्टेशन सूरतगढ़ के शनिवार सुबह की फोटो दिखाईं और कहा कि ये सुरक्षित हैं, जबकि पाकिस्तान ने कहा था कि उसने इन स्थानों को नुसकान पहुंचाया है.

हालांकि पाकिस्तान की गोलीबारी में सीमा से सटे तमाम जगहों को नुकसान पहुंचा है और पाकिस्तान ने मिसाइलें दागीं और अस्पताल तथा स्कूल को निशाना बनाया गया।

पाकिस्तान की हरकतें बढ़ा रही हैं तनाव

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस वार्ता करते हुए पाकिस्तान की हरकतों को तनाव बढ़ाने वाला बताया. उन्होंने कहा कि वे हमें उकसाने का काम कर रहे हैं. पिछले 2-3 प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि पाकिस्तानी गतिविधियां तनाव को बढ़ाने का काम कर रही हैं। हालांकि हमने जवाब में भारत ने रक्षात्मक रवैया अपनाया।

आज सुबह फिर से उकसाने वाला काम किया पाकिस्तान ने

विदेश सचिव ने आगे कहा कि आज सुबह पाकिस्तान ने एक बार फिर से उकसाने वाला और तनाव बढ़ाने वाला काम किया है. पाकिस्तान ने आदमपुर, सूरतपुर, एस-400, नगरोटा के गोलाबारूद सेंटर, ब्रह्मोस फैसिलिटी को तबाह करने का दावा किया है लेकिन ये सब फेक है. हम इसे खारिज करते हैं। कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी और अखनूर में तोप, मोर्टार से भीषण गोलाबारी जारी है।

फेक न्यूज पर न दें ध्यान

विदेश सचिव मिस्री ने देशवासियों से अपील की है कि किसी भी तरह की फेक न्यूज पर भरोसा न करें. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के झूठे दावे साफ हो चुके हैं। पाकिस्तानी सरकारी एजेंसियां हमले और तबाही का दावा करने में जुटी हैं और कह रही हैं कि उसने भारत के मिलिट्री फैसिलिटी तबाह की है, यह सब झूठ है।

यह दावे किए गए हैं कि पावर, इन्फ्रास्ट्रक्चर सिस्टम पर बड़े हमले किए गए, यह सब झूठ है। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर और पंजाब में आम नागरिक मारे जा रहे हैं, इमारतें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। जम्मू-कश्मीर में एक प्रशासनिक अधिकारी मारा जा रहा है। फिलहाल भारत के सैन्य ठिकाने सुरक्षित हैं। विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान लगातार नागरिकों और नागरिक इमारतों को निशाना बना रहा है। तो वहीं भारत में कम्युनल विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहा है।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कही ये बात

कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भारत ने कई खतरों को नाकाम कर दिया, लेकिन पाकिस्तान ने 26 से अधिक स्थानों पर हवाई मार्ग से घुसपैठ करने की कोशिश कीपाकिस्तानी सेना पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले कर रही है. सोफिया कुरैशी ने आगे कहा कि उसने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया है.

कर्नल सोफिया कुरैशी ने आगे कहा कि, “पाकिस्तान ने पंजाब के वायुसेना बेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं और स्कूलों पर भी हमला किया।”

तुरंत किया जा रहा है जवाबी हमला

कर्नल सोफिया कुरैशी ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों के बारे में बताया, “पाकिस्तान की इन हरकतों के बाद तुरंत जवाबी हमले का एक्शन लिया गया। रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहमयार खान पर पाक सैन्य ठिकानों पर सटीक हथियारों और लड़ाकू जेट से हमला किया गया। उन्होंने आगे बताया कि सियालकोट का एयरबेस भी टारगेट किया गया। कम से कम कोलेटरल डैमेज की क्षति हमने निश्चित की। पाकिस्तान ने नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय एयर रूट का गलत इस्तेमाल किया।”

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने दी ये जानकारी

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पीसी में बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने एक त्वरित और सुनियोजित प्रतिक्रिया में केवल चिन्हित सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमला किया। भारत पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे इन झूठे दावों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है। पाकिस्तान ने भारतीय एस-400 प्रणाली को नष्ट करने, सूरत और सिरसा में हवाई अड्डों को नष्ट करने के दावों के साथ लगातार दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना अभियान चलाने का प्रयास किया है।

पाकिस्तान ने 26 स्थानों पर की हवाई घुसपैठ

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने जानकारी दी कि उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज में भारतीय वायु सेना स्टेशनों पर उपकरणों और कर्मियों को सीमित नुकसान हुआ। इसके बाद रात 1:40 बजे के बाद पंजाब के कई हवाई ठिकानों पर कई हाई-स्पीड मिसाइल हमले भी देखे गए। पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर श्रीनगर से नलिया तक 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ और कई उत्पीड़नकारी हमले करने की कोशिश की गई। हालांकि भारतीय सशस्त्र बलों ने इन खतरों और अधिकांश वेक्टरों को सफलतापूर्वक बेअसर कर दिया।

ये भी पढ़ें-8-9 मई की रात पाकिस्तान ने क्या-क्या की नापाक हरकत…विदेश सचिव और कर्नल सोफिया कुरैशी ने दी पूरी जानकारी-Video