पाकिस्तान में भीषण धमाका…सेना के हेडक्वॉर्टर के पास फिदायीन हमला; चारो तरफ बिछ गई लाशें; लाइव Video वायरल
Pakistan News: पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के विद्रोही और अशांत इलाके में एक बड़े फिदायीन हमला हुआ है जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पैरामिलिट्री फोर्स फ्रंटियर कॉर्प के हेडक्वॉर्टर के पास एक फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ा लिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जहां पर फिदायीन हमला हुआ है, वहां पर बड़ी संख्या में लोग आ-जा रहे थे.
खबर सामने आ रही है कि फिदायीन हमले के बाद यहां गोलीबारी की भी घटना हुई. इस पूरे हमले में 6 से 10 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. तो वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. घटना को लेकर खबर सामने आ रही है कि मृतकों में 3 फ्रंटियर कॉर्प्स के जवान भी शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक, हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को मुख्यालय के मुख्य गेट से टकरा दिया जिससे भीषण धमाका हुआ. शुरुआती जानकारी में कहा गया है कि यह हमला सीधे FC मुख्यालय को निशाना बनाकर किया गया था.
⚡️POWERFUL explosion ROCKS FC headquarters in Quetta, Pakistan — multiple reports
Gunfire reported and multiple fatalities pic.twitter.com/ExBz4kd2kN
— RT (@RT_com) September 30, 2025
तो वहीं हमले के बाद का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि घटना स्थल पर लाशें पड़ी हैं और जख्मी लोग कराह रहे हैं.
सोशल मीडिया पर हमले को लेकर स्थानीय लोगों के बयान वायरल हो रहे हैं जिसमें बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज मीलों दूर तक सुनाई दी. इसकी वजह से न सिर्फ इलाके बल्कि पूरे शहर के लोग डर गए. तो वहीं धमाके बाद स्थानीय प्रशासन घायलों को अस्पताल ले जाने में जुटा हुआ है, जबकि फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और लोगों की मदद में लग गई है.
स्थानीय रिपोर्ट्स की मानें तो क्वेटा में जिन्ना रोड के पास मंगलवार की दोपहर को ये हमला किया गया है. हमला करीब सवा बारह बजे हुआ. हमले के तुरंत बाद ही सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया. तो वहीं जांच एजेंसियां सबूत जुटाने में लगी हुई हैं. फिलहाल इस हमले की अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है.
🎥 New video from the site of the massive explosion in Quetta, Pakistan pic.twitter.com/KFRoWYrTiR
— World Military News (@l75639) September 30, 2025