Pathaan Trailer:फिल्म पठान का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, शाहरुख कहते दिखे “जय हिंद”, एक्शन से भरी मूवी का वायरल हुआ वीडियो
बहिष्कार अभियान के बीच शाहरुख खान की पठान फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्शन से भरी फिल्म के इस ट्रेलर को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं तो वहीं इस फिल्म में शाहरुख खान जय हिंद कहते दिख रहे हैं। ट्रेलर देखकर जाहिर होता है कि फिल्म देश भक्ति पर बनी है। इसीलिए इसे गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले, अर्थात 25 जनवरी को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ ही जॉन अब्राहम भी हैं।
बता दें कि पठान फिल्म के गाने बेशरम रंग के रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म विवादों में घिर गई थी और तभी से इसके बॉयकॉट का अभियान सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा है। इसी के साथ देश के तमाम हिस्सों में भाजपा व बजरंग दल द्वारा भी सिनेमाघरों में इस फिल्म को न लगाने के लिए जमकर अभियना चलाया गया, जो कि जारी है। दरअसल इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है और गाना है बेशरम रंग। इसी के बाद भाजपा सहित तमाम हिंदूवादी संगठनों ने आरोप लगाते हुए कि ये भगवा का अपमान है, विरोध शुरू कर दिया। फिलहाल इस पूरे विवाद के बीच अब इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख करीब 4 साल बाद फिर से वापसी कर रहे हैं। अब देखना ये है कि रिलीज के वक्त क्या रुझान आता है लोगों का और किन-किन राज्यों में ये फिल्म लगती है और कहां नहीं। (फोटो सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो