Sanjay Gandhi Jayanti:पिता संजय गांधी की जयंती पर भावुक हुए भाजपा सांसद वरुण गांधी, शेयर किया पुराना वीडियो, देखें किस तरह उमड़ता था जन सैलाब, लगते थे जयकारे

December 14, 2023 by No Comments

Share News

Sanjay Gandhi Jayanti: उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट से भाजपा के सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने अपने पिता संजय गांधी (Sanjay Gandhi) की 77वीं जयंती पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है और अपने पिता का एक पुराना वीडियो भी शेयर किया है. साथ ही पिता को याद करते हुए कहा कि, वह एक असाधारण शक्ति थे इसी के साथ वरुण ने कहा कि, देश के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और दूरदर्शिता को वो सलाम करते हैं.

मालूम हो कि आज यानी 14 दिसंबर को वरुण गांधी के पिता संजय गांधी का जन्मदिन है. इस मौके पर वरुण गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर भावुक पोस्ट शेयर की है. वीडियो में संजय गांधी बड़ी संख्या में खड़े लोगों के बीच जाते हुए दिखाई दे रहे हैं और लोगों से हाथ मिलाते और उन्हें नमस्ते करते हुए दिख रहे हैं. तो वहीं लोग उनके ऊपर फूल-मालाओं की बारिश करते हुए उनकी जयकार लगा रहे हैं. इस वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि वरुण गांधी की लोगों के बीच कितनी लोकप्रियता थी. तो वहीं अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर वरुण गांधी ने अपने मन के भावों को शेयर करते हुए लिखा है, ‘मेरे पिता की मृत्यु तब हो गई जब वो 33 साल के थे. वो एक असाधारण शक्ति, दूरदर्शिता और जीवटता वाले व्यक्ति थे. आज, उनकी 77वीं जयंती है. मैं मातृभूमि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सलाम करता हूं, और भारत को उनके सपनों का देश बनाने के लिए उनके अटूट समर्पण और अथक प्रयासों को सलाम करता हूं…और मैं उनके अधूरे मिशन को हासिल करने का प्रयास करने का संकल्प लेता हूं…जय हिंद जय भारत’.

यहां देखें वीडियो