Pilibhit: पढ़ने-लिखने की उम्र में पिता ने 13 साल के बेटे को बांधा बेड़ियों से, पिता-बच्चे पर लगा ये आरोप

July 31, 2023 by No Comments

Share News

Pilibhit: जिस समय बच्चो की पढ़ने की उम्र होती है, उस उम्र में पीलीभीत में एक बच्चा पैरों में बेड़ियों से जकड़ा हुआ मिला है. इस मासूम का दोष सिर्फ इतना है कि इसका पिता नशेड़ी है और हर रोज उसके पैर में जंजीर डालकर उसमें ताला डालकर अपने नशे की आदत पूरी करने के लिए मासूम बेटे को चाट पकौड़े के ठेले पर बैठा देता है.

मामला थाना घुंघचाई क्षेत्र के कबीरपुर कासगंज गांव निवासी नन्हे नशे का इस कदर आदी है कि वह लगातार अपने 13 वर्षीय बेटे पर जुल्म ढा रहा है. ग्रामीणों के अनुसार प्रति दिन बच्चे का पिता उसके बेड़ियों से जकड़ देता है और अपनी नशे की आदत पूरी करने के लिए चला जाता है. हालांकि इस मामले में ये भी खबर सामने आई है कि बच्चा चंचल है और इधर-उधर भाग जाता है, इसी वजह से उसे जंजीर से घर वाले बांध कर ठेले पर बिठा देते हैं. वहीं स्थानीय पुलिस को मामले में संज्ञान लेने के लिए कहा है। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा जंजीर से बंधा हुआ दिखाई दे रहा है.