भरी मीटिंग में ऐसा क्या बोले रूस के राष्ट्रपति पुतिन कि ठहाका लगा के हंस पड़े PM मोदी… Video

October 23, 2024 by No Comments

Share News

PM Modi: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूप से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आमने-सामने बैठै हैं और मीटिंग चल रही है. इसी दौरान रूस के राष्ट्रपति अपनी भाषा में कुछ कहते हैं और पीएम मोदी ठहाके लगाके हंस पड़ते हैं. यो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और हर कोई इस बात को जानने का इच्छुक है कि आखिर क्या बात हुई? तो चलिए हम बताते हैं…

दरअसल रूस के कजान शहर में 16वें ब्रिक्स समिट से अलावा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की द्विपक्षीय मुलाकात हुई. इस मौके पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी उनके साथ मौजूद थे. इस द्विपक्षीय वार्ता में रूसी राष्ट्रपति ने कहा, ‘हमारे तो आपसे ऐसे रिश्ते हैं कि लगता ही नहीं कि ट्रांसलेशन की जरूरत पड़ेगी.’इस बात पर न केवल पीएम मोदी बल्कि रूसी प्रतिनिधिमंडल भी ठहाके लगाकर हंस पड़ा.

मालूम हो कि पीएम मोदी मंगलवार दोपहर कजान पहुंचे थे. इस मौके पर उनका भव्य स्वागत किया गया. कजान में होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी की अगवानी की. इस दौरान रूसी कलाकारों ने भी पीएम के स्वागत में भारतीय नृत्य प्रस्तुत किया.

इस पर होगी चर्चा

बता दें कि इस बार 16वें ब्रिक्स समिट (BRICS) की थीम वैश्विक विकास और सुरक्षा रखी गई है. इस बार इन्हीं मुद्दों को लेकर ब्रिक्स सम्मेलन में चर्चा होगी, लेकिन इन मुद्दों के अलावा पीएम मोदी की रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग से होने वाली मुलाकात पर लोगों की नजरें टिकी हुई है. सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि इस सम्मेलन में पीएम मोदी और जिनपिंग की मुलाकात हो सकती है.

जानें क्या बोले पुतिन?

मीटिंग के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, ‘रूस और भारत के बीच जो सहयोग चल रहा है, उसे हम बहुत अहम मानते हैं. दोनों देश मूल सदस्य देश हैं ब्रिक्स के. रूस और भारत के बीच स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप है. ये रिश्ता बढता रहेगा. हमारे विदेश मंत्री संपर्क में रहते हैं. हमारे व्यापार भी आगे बढ़ रहा है. 12 दिसंबर को नई दिल्ली में अगली बैठक भी होगी. हमारी बड़ी योजनाएं विकसित हो रही हैं. आपने जो कजान में भारत का काउंसिल जनरल खोलने का फैसला किया है उसका स्वागत करते हैं.’ इसके आगे पुतिन ने कहा कि,‘भारत की कूटनीतिक उपस्थिति से हमारे सहयोग को फायदा मिलेगा. हम आपको यहां पाकर बहुत खुश हैं.’

जानें क्या बोले पीएम मोदी?

मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति के इस अभिवादन का धन्यवाद दिया और कहा कि‘मैं आपकी मित्रता और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं…इस शहर के साथ भारत के गहरे और ऐतिहासिक संबंध रहे हैं. कजान में भारत के नए कांसुलेट खुलने से ये संबंध और मजबूत होंगे.’ पीएम मोदी ने आगे कहा कि ‘पिछले 3 महीनों में मेरा दो बार रूस आना हमारे करीबी समन्वय और गहरी मित्रता को दर्शाता है…पिछले 1 वर्ष में ब्रिक्स की सफल आवश्यकता के लिए मैं आपको बधाई देता हूं. 15 वर्षों में ब्रिक्स ने अपनी विशेष पहचान बनाई है और अब विश्व के सफल देश इससे जुड़ना चाहते हैं. कल मैं ब्रिक्स सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक हूं.’

रूस-यूक्रेन जंग पर पीएम मोदी ने कही ये बात

इस मौके पर रूस और यूक्रेन की जंग को लेकर पीएम मोदी ने कहा, ‘रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के विषय पर हम लगातार संपर्क रहे हैं. जैसा कि मैंने पहले कहा है, हमारा मानना ​​है कि समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए. हम शांति और स्थिरता की जल्द से जल्द बहाली का पूरा समर्थन करते हैं. हमारे सभी प्रयास मानवता को प्राथमिकता देते हैं. भारत आने वाले समय में हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है.’

ये भी पढ़ें-Agra: रामलीला मंच पर अश्लील डांस..बड़े-बुजुर्गों ने खुद तो देखा, बच्चों को भी दिखाया-Video