PM मोदी ने देश हित में लिया बड़ा फैसला…काफिले में गाड़ियों की संख्या कर दी कम-Video

Share News

PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने देशहित में बड़ा फैसला लेते हुए अपने काफिले में गाड़ियां कम कर दी हैं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने जनता से पेट्रोल-डीजल बचाने और एक साल तक सोना न खरीदने की सलाह दी थी ताकि विदेशी मुद्रा की बचत की जा सके. मीडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच पूरी दुनिया में ईंधन संकट की आहट सुनाई दे रही है.

तो वहीं भारत में पीएम मोदी ने संकट से निपटने की तैयारी करते हुए जनता से अपील की. हालांकि इसके बाद सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की आलोचना भी हुई. दरअसल पीएम मोदी खुद ही चुनावी रैली में जमकर खर्च करते दिखे तो वहीं उनके नेता और मंत्री काफिला लेकर निकले. इसके बाद जनता ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से सवाल खड़े किए और कहा कि क्या सिर्फ जनता ही बचत करे और आप लोगों का दायित्व देश के प्रति कुछ नहीं बनता? इसी के बाद ही पीएम मोदी ने काफिले की गाड़ियां कम कर दी हैं.

बता दें कि पीएम मोदी बुधवार को केवल दो गाड़ियों के काफिले से अपने दफ्तर पहुंचे सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद उनके काफिले का आकार आधिकारिक रूप से कम कर दिया गया है. देश हित में पीएम मोदी का यह एक बड़ा कदम बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर लोग पीएम मोदी के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं. अन्य सरकारी विभाग को भी पीएम मोदी ने इसका पालन करने के निर्देश दिए हैं.

तो वहीं पीएम मोदी के इस निर्देश का असर दिखने लगा है. यूपी से एमपी तक मंत्रियों के काफिले में गाड़ियों की संख्या कम दिखने लगी है.

ये भी पढ़ें-कहीं बड़ा संकट तो नहीं आने वाला…? पीएम मोदी ने दूसरे दिन फिर की सोना न खरीदने की अपील