ISRO News: शिव शक्ति प्वाइंट के आस-पास चला प्रज्ञान रोवर, इसरो ने शेयर किया रोमांचकारी वीडियो

August 26, 2023 by No Comments

Share News

ISRO News: शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)ने प्रज्ञान रोवर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में रोवर प्रज्ञान को चांद की सतह पर चहलकदमी करते हुए देखा जा सकता है. इसरो ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि, प्रज्ञान रोवर दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रमा के रहस्यों की खोज में शिव शक्ति बिंदु के आस-पास घूमता हुआ.

फिर एक अन्य ट्विट में इसरो ने लिखा है कि, चंद्रमा पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिग का प्रदर्शन पूरा हो गया है. इसी के साथ इसरो ने ये भी लिखा है कि इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन चल रहा है. सभी पेलोड सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं. बता दें कि दिन में प्रधानम्त्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात कर उनको बधाई दी थी. (फोटो-क्रेडिट-इसरो)

यहां देखें वीडियो