प्रतीक यादव का हुआ अंतिम संस्कार…दुख के पल में भाई की बेटी को दुलराते दिखे अखिलेश यादव-Video
Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की अचानक हुई मौत के बाद लखनऊ से लेकर सैफई तक पूरा परिवार शोक में डूबा है. प्रतीक की मौत बुधवार (13 मई) की सुबह हुई थी और आज बैकुण्ठ धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया. अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट यानी प्रतीक यादव के ससुर ने अपने दामाद को मुखाग्नि दी.
अंतिम संस्कार के समय अखिलेश यादव सहित पूरे परिवार के लोग भावुक दिखे. इसी दौरान अखिलेश यादव, प्रतीक यादव की मासूम बेटियों को संभलाते नजर आए. बता दें कि प्रतीक यादव की दो बेटियां हैं, जिनमें बड़ी बेटी काफी देर अखिलेश ताऊ जी के साथ बैठी दिखी. वीडियो में दिख रहा है कि अखिलेश ने बड़ी बेटी प्रथमा को चॉकलेट दी. पहले तो बच्ची से चॉकलेट नहीं खुल पाई तो अखिलेश ने अपने हाथों से उसे खोलकर दिया. तो वहीं बच्ची इस बात से अनजान कि अब उसके पिता इस दुनिया में नहीं रहे, अपने अखिलेश ताऊ जी से मिली चॉकलेट खाती दिखी.
इस वीडियो से नजर नहीं हट रही है।
अखिलेश यादव प्रतीक यादव की छोटी बेटी को बैकुंठ धाम में चॉकलेट खिला रहे हैं सर पर हाथ फेर रहे हैं। बच्चियों को यही अपनेपन का एहसास इस मुश्किल घड़ी में लड़ने का सहारा देगा। #AkhileshYadav #prateek #lucknow #LucknowNews pic.twitter.com/yXW0AGEu4C— Mohammad Imran (@ImranTG1) May 14, 2026
ये पल वाकई भावुक कर देने वाला था. बता दें कि जिस समय प्रतीक यादव की तबीयत बिगड़ी, उस वक्त दोनों बेटियां घर पर मौजूद थीं लेकिन उनकी पत्नी, भाजपा नेता अपर्णा यादव उस समय लखनऊ में नहीं थीं. प्रतीक के निधन की खबर सुनने के बाद वह असम से लौटीं थीं.
प्रतीक को जानवरों से था बेहद लगाव
परिवार के करीबी लोगों के बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें बताया गया कि प्रतीक को जानवरों से बहुत लगाव था, इसलिए उनके शव वाहन के दोनों ओर प्रतीक यादव की उनके कुत्तों और अन्य जानवरों के साथ तस्वीरें लगाई गई थीं. तो वहीं बैकुण्ठ धाम में हुए अंतिम संस्कार में प्रतीक यादव के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी. वह खनऊ के वरिष्ठ पत्रकार भी रहे हैं और लंबे समय से उत्तर प्रदेश की राजनीति और सामाजिक मुद्दों को बेहद नजदीक से कवर करते आ रहे हैं. जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब उनको सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया था.
दर्द भरे माहौल में भी एक छोटी सी मुस्कान उम्मीद जगा देती है।
अपर्णा जी की बिटिया को चॉकलेट खिलाते अखिलेश जी का अपनापन दिल छू गया।♥ pic.twitter.com/rKZuGqBkcJ
— Shivani Sahu (@askshivanisahu) May 14, 2026