Prayagraj Accident: गैस कटर से काट कर कार से निकाले गए शव…प्रयागराज में भीषण सड़क हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत; 19 घायल-Video
Prayagraj Accident: प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां भीषण सड़क हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और 19 घायल हो गए हैं. सभी श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे थे. मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे पर हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। इसी के साथ ही दुख भी व्यक्त किया है. तो वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मिर्जापुर हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवारजनों के प्रति मैं शोक संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) February 15, 2025
हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर एक कार और बस की टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए। डीसीपी (यमुनानगर) विवेक चंद्र यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि यह हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा थाना क्षेत्र में हुआ।
छत्तीसगढ़ से महाकुंभ के लिए सभी श्रद्धालु कार से जा रहे थे. 10 लोगों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है. सभी शवों की पहचान की जा रही है. हादसे के कारण मौके पर जाम की स्थिति बन गई थी. हालांकि पुलिस टीम मौके पर कार्य कर रही है.
बस जा रही थी मिर्जापुर
पुलिस ने बताया कि बस मध्य प्रदेश की है और संगम स्नान के बाद श्रद्धालुओं को लेकर मिर्जापुर की ओर जा रही थी। आमने-सामने से हुई तेज टक्कर के कारण कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और बस भी क्षतिग्रस्त हुई है. कार में शव इस तरह से फंस गए थे कि गैस कटर की मदद से शवों को बाहर निकाला गया है और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया है.
योगी ने प्रकट किया दुख
सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
🚨#BreakingNews
At Least 10 Killed and 19 Injured in Fatal Collision Between Car and Bus Carrying Maha Kumbh Devotees on Prayagraj-Mirzapur Highway in Uttar Pradesh.#prayagrajaccident #ValentinesDay #zelena #timelesz_project pic.twitter.com/MjIEVVIaNr— Kedar (@shintre_kedar) February 15, 2025