भारत सरकार की कैसे सेवा करें…युवा IAS अधिकारियों ने किया सवाल; प्रेमानन्द महाराज ने ये दी सलाह-Video
Premanand Maharaj: वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानन्द महाराज से मिलने के लिए प्रतिदिन आम जनता से लेकर नेता, मंत्री, खेल व फिल्मी जगत के लोग पहुंचते रहते हैं तो वहीं महाराज भी उनको समाज के हित के लिए सीख देते रहते हैं. इसी तरह एक और ताजा वीडियो सामने आया है जिसमें नवनियुक्त IAS अधिकारी महाराज से मिलने के लिए पहुंचे तो उनको भी महाराज ने सीख देते हुए भय और प्रलोभन से बचने की सलाह दी है.
दरअसल ये आईएएस अधिकारी अभी ट्रेनिंग कर ज्वाइनिंग ही ली है. ये बिल्कुल नए हैं और महाराज के पास इस सवाल को लेकर पहुंचे कि कैसे वो भारत सरकार की सेवा करें. इसी को लेकर प्रेमानन्द महाराज ने उनको सलाह दी.
यहां देखें पूरा वीडियो और सुनें महाराज की पूरी बात
नव-नियुक्त IAS Officers का प्रश्न: नए कार्य की शुरुआत कैसे करें? pic.twitter.com/DQB6BLsOyA
— Bhajan Marg (@RadhaKeliKunj) December 30, 2025
ये भी पढ़ें-प्रेमानन्द महाराज से तीसरी बार मिले विराट-अनुष्का…संत से मिला ये बड़ा आशीर्वाद-Video