प्रेमानन्द महाराज से तीसरी बार मिले विराट-अनुष्का…संत से मिला ये बड़ा आशीर्वाद-Video

December 16, 2025 by No Comments

Share News

Virat-Anushka Meet Premananda Maharaj: भारतीय क्रिकेट टीम के जाने-माने खिलाड़ी विराट कोहली पत्नी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ तीसरी बार संत प्रेमानन्द महाराज से मिलने के लिए आज यानी मंगलवार को वृंदावन पहुंचे. यहां दोनों ने केली कुंज आश्रम में प्रसिद्ध संत के दर्शन किए तो वहीं संत ने आशीर्वाद देते हुए दोनों को खूब खुश और मस्त रहने के लिए कहा.

बता दें कि साल 2025 में यह विराटअनुष्का की प्रेमानंद महाराज से तीसरी मुलाकात है. आज दोनों सादगी के साथ महाराज जी के आश्रम पहुंचे और संत के सामने घुटनों के बल बैठकर सिर झुकाया और आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान विराट कोहली माथे पर तिलक और गले में तुलसी की माला पहने दिखाई दिए तो वहीं दोनों हाथ जोड़ कर महाराज के सामने बैठे थे. दोनों आम श्रद्धालुओं की तरह ही महाराज जी की बातें सुनते रहे और लगातार मुस्कुराते दिखाई दिए.

इस मौके पर अनुष्का शर्मा ने भावुक होकर कहा, “महाराज जी हम आपके हैं और आप हमारे।” इस पर प्रेमानंद महाराज ने मुस्कुराते हुए उत्तर दिया, “हम सब श्रीजी के हैं.” इसी के साथ ही संत महाराज ने दोनों को आशीर्वाद देते हुए कहा- आनंदपूर्वक जीवन जियो, मस्त रहो और सदैव भगवान के आश्रित रहो. सोशल मीडिया पर इनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें-टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पत्नी के साथ प्रेमानन्द महाराज से मिलने पहुंचे व‍िराट कोहली, संत ने दी ये सलाह-Video