संत प्रेमानन्द महाराज से मिलने पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…आधे घंटे के संवाद में ये हुई बात-Video

March 20, 2026 by No Comments

Share News

President Draupadi Murmu Met Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानन्द महाराज से आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मिलने पहुंचीं. ये शिष्टाचार भेंट कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई. राष्ट्रपति के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचते ही प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने उनका भव्य व पारंपरिक तरीके से स्वागत किया.

इस दौरान आश्रम की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को माला, चुनरी के साथ ही प्रसाद भेंट किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संत प्रेमानंद महाराज और राष्ट्रपति के बीच अध्यात्म, सेवा और जनकल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर करीब आधे घंटे तक चर्चा हुई. इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे. इस दौरान आश्रम के आस-पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही.

समझाया जाप का महत्व

बता दें कि प्रेमानन्द महाराज के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एकांत में संवाद किया. इस दौरान समाज कल्याण को लेकर बात तो हुई ही साथ ही संत ने राष्ट्रपति को मंत्रों के जाप का महत्व समझाया. साथ ही जीवन के दर्शन से जुड़े विषयों पर गम्भीर चर्चा की. राष्ट्रपति ने संत के प्रवचन और उपदेशों को अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना. इस दौरान राष्ट्रपति के मन में संत महाराज के प्रति श्रद्धा भाव साफ दिखाई दे रहा था.

कई फेमस लोग कर चुके हैं प्रेमानन्द महाराज के दर्शन

बता दें कि प्रेमानंद महाराज के विचार ऐसे हैं कि उनके भक्त न केवल हिंदू बल्कि मुस्लिम भी हैं. वर्तमान में शायद वह एकमात्र ऐसे संत हैं जिनके प्रति किसी के मन में भी कोई बैर नहीं और वह हर किसी को जीवन जीने का सही तरीका सिखाते हैं. यही वजह है कि उनके दर्शन के लिए देश‑दुनिया से कई नामचीन हस्तियां आश्रम पहुंचती रहती है. क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी, रैपर बादशाह, उद्योगपति राज कुंद्रा, अभिनेता आशुतोष राणा व हेमा मालिनी सहित कई फिल्मी, राजनीतिक और खेल जगत की हस्तियां समय-समय पर संत से मिलने और आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते रहते हैं.

ये भी पढ़ें-प्रेमानन्द महाराज से तीसरी बार मिले विराट-अनुष्का…संत से मिला ये बड़ा आशीर्वाद-Video