प्रेमानन्द महाराज का ताजा वीडियो वायरल…एक श्रद्धालु के इस सवाल पर हंसे खिलखिलाकर-Video
Premanand Maharaj Ji: सोशल मीडिया पर वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज (Premanand ji Maharaj) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह हंसते हुए दिख रहे हैं. यह ताजा वीडियो कल ही उनके इंस्टाग्राम अकाउंट bhajanmarg_official पर पोस्ट किया गया है जिसमें वह एक भक्त का जवाब देते हुए खिलखिलाकर हंस रहे हैं. इस वीडियो को देखकर उनके भक्त कह रहे हैं कि कई दिनों बाद उनको इस तरह से हंसता देखकर सुकून मिला.
दरअसल कई दिनों से प्रेमानन्द महाराज बीमार चल रहे थे जिसकी वजह से वह प्रतिदिन अपने भक्तों को दर्शन नहीं दे पा रहे थे. तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कई भ्रामक वीडियो व खबरें शेयर हो रही थी जिसमें उनके गम्भीर रूप से बीमार होने का दावा किया जा रहा था. हालांकि इसको लेकर आश्रम की ओर से खंडन जारी किया गया था और दो दिन पहले ही महराज जी को स्वस्थ्य बताया गया था तो वहीं अब ताजा वीडियो भी सामने आया है. इसके बाद उनके श्रद्धालुओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है.
बता दें कि संत प्रेमानंद जी महाराज की दोनों किडनी फेल हो चुकी है. इसी वजह से उनकी पद यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था. इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके अनुयायी और भक्त उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे थे.
तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक भक्त ने सवाल किया कि प्राइवेट नौकरी में काम करने के दौरान छुट्टी नहीं मिलती है. जब बॉस या मैनेजर को यह बताते हैं कि घर या रिश्तेदारी में किसी का निधन हो गया है और बार-बार यही कारण बता कर छुट्टी लेते हैं तो छुट्टी मिल जाती है. यानी एक ही व्यक्ति को कई बार मारने की झूठ बोलते हैं तब छुट्टी मिल जाती है.
इतना सुनने के बाद वह खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं. तो वहीं भक्त उनकी इस हंसी को देखकर फूले नहीं समा रहे हैं और राधा रानी से उनके हमेशा स्वस्थ्य रखने की प्रार्थना कर रहे हैं तो दूसरी ओर प्रेमानन्द महाराज ने इस सवाल के जवाब में कहा कि कलियुग का असर है ये कि लोग झूठ बोल रहे हैं. वैसे झूठ बोलना पाप है और सांसारिक जीवन में झूठ कतई नहीं बोलना चाहिए. वह आगे कहते हैं कि भले ही भागवत कार्यों में आप झूठ बोलें लेकिन व्यक्तिगत जीवन में कभी भी झूठ ना बोले. अगर भागवति कार्यों के लिए हम कहीं झूठ बोल देते हैं तो कोई परेशानी नहीं. मगर, सांसारिक कामों के लिए अगर आप झूठ बोल रहे हैं तो यह पाप है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-Diwali-2025: कब मनेगी दीवाली…? 20 या 21 अक्टूबर को; काशी के आचार्यों ने बताई सही तारीख और पूजन मुहूर्त