PUBG Love Story: “मैं कोर्ट मैरिज करुंगी और गंगा में डुबकी लगाऊंगी, मोदी जी-योगी जी…रिक्वेस्ट है “, बोली पाकिस्तानी महिला, भारतीय युवक से पबजी खेलने के दौरान हुआ था प्यार

July 10, 2023 by No Comments

Share News

PUBG Love Story: भारत में अवैध तरीके से घुसकर अपने प्रेमी से मिलने वाली और उसी के साथ रह रही पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने कहा है कि उसने हिंदू धर्म अपना लिया है और उससे कोर्ट मैरिज करेगी और गंगा में डुबकी लगाएगी. बता दें कि पिछले हफ्ते ही उसे ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने अपने प्रेमी सचिन के साथ रहते हुए पकड़ा था. इसके बाद पुलिस ने दोनों के साथ ही सचिन के पिता को जेल भेज दिया था लेकिन बाद में रिहा भी कर दिया था. बता दें कि दोनों की दोस्ती पबजी खेलते हुए हुई थी और इसी के बाद दोनो नेपाल में एक साथ मिले थे और इसके बाद सीमा पाकिस्तान से भाग आई थी.

कोर्ट ने तीनों को जमानत दे दी थी. इसी के बाद से सीमा अपने प्रेमी के साथ ही उसके घर पर रह रही है. इसी के साथ सीमा ने कहा है कि मेरी मोदी जी और योगी जी से रिक्वेस्ट है कि मुझे भारतीय नागरिकता दे दें. मैने शादी कर ली है और हिंदू धर्म भी स्वीकार कर लिया है. मुझें सचिन के साथ यहां रहने दें. इसी के साथ कहा कि दुनिया को प्रूफ चाहिए होता है इसलिए कोर्ट मैरिज करुंगी. इसी के साथ सीमा ने कहा कि वह अब पाकिस्तान जाना नहीं चाहती है. तो वहीं हाल ही में सीमा के पति गुलाम हैदर ने भारत सरकार से अपील की है कि सीमा और उसके चार बच्चों को पाकिस्तान भेज दिया जाए. इसी के साथ उसने सीमा पर पाकिस्तान का घर बेचकर भागने का आरोप लगाया है. (फोटो सोशल मीडिया)