पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिया चौंकाने वाला बयान, कहा पंजाब में पैदा हो रहे हैं अपाहिज बच्चे, बताई ये बड़ी वजह
July 26, 2022
No Comments
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक बड़ा और चौंकाने वाला बयान सामने आया है। उन्होंने पंजाब में अपाहिज बच्चे पैदा होने की बात मीडिया के सामने कही है। इसकी वजह पंजाब के दूषित पानी को बताया है।
उन्होंने एएनआई को दिए बयान में कहा है कि जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत के साथ मेरी अहम बैठक है। क्योंकि पंजाब का पानी बहुत ही प्रदूषित हो गया है। कुछ ज़िलों में तो पानी में यूरेनियम और भारी मात्रा में मेटल पाए गए हैं। इस वजह से बच्चे अपाहिज पैदा हो रहे हैं। केंद्र के साथ मिलकर पंजाब के पानी के स्वच्छ कर देंगे। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि पंजाब का पानी बहुत दूषित हो चुका है। पीने लायक नहीं रहा इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्रियों के साथ काफी बातचीत हुई है। (फोटो एएनआई से ली गई है)