Celebrity News: भोजपुरी फिल्मस्टार रवि किशन की लव स्टोरी हुई वायरल, सोते वक्त छूते हैं पत्नी के पैर, पूजते हैं देवी की तरह, जानें ये बड़ी वजह
सोशल मीडिया पर इन दिनों भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता रवि किशन की लव स्टोरी जमकर वायरल हो रही है। मौका है उनकी शादी की सालगिरह का, जो कि 10 दिसम्बर को थी। इस मौके पर उन्होंने अपने लोगों से अपनी लव स्टोरी शेयर की जो कि सोशल मीडिया पर जमकर साझा की जा रही है। इस मौके पर उन्होंने खुलासा किया कि वह सोते वक्त अपनी पत्नी के पैर छूते हैं, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए।
ये तो सभी जानते हैं कि रवि किशन ने न सिर्फ क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में नाम कमाया है, बल्कि साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी से अलग छाप छोड़ी है। वहीं अभिनय की दुनिया से उन्होंने राजनीति का भी बेहतरीन सफर तय किया है और लगातार सक्रिय हैं। अभिनय हो या राजनीति अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर रवि किशन जमकर सुर्खियों बटोरते रहते हैं। हालांकि कम ही ऐसे मौके रहे हैं जब उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की हैं, लेकिन इस बार शादी की सालगिरह पर उनकी लव स्टोरी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी।
पत्नी को देवी का दर्जा
मीडिया सूत्रों के मुताबिक रवि किशन अपनी पत्नी प्रीति से बेइंतहां प्यार करते हैं और उनका मानना है कि आज वह सफलता के जिस मुकाम पर हैं, उसका सबसे बड़ा श्रेय पत्नी को ही जाता है। रवि किशन न सिर्फ अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं बल्कि वह उनका सम्मान भी किसी देवी की तरह करते हैं। वह एक आदर्शवादी पिता और बेटा होने के साथ ही बेहद अच्छे पति भी हैं। उनका मानना है कि जिस घर और जिस जगह पर महिला का सम्मान किया जाता है, वहां सफलता हमेशा आपके कदम चूमती है।
जानें कैसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी
बताते हैं कि रवि किशन की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। दरअसल वह प्रीति से स्कूल में मिले थे। तब वह 11वीं में थे। रवि किशन ने एक बार बात करते हुए खुद ही बताया था कि जब वह 11वीं कक्षा में पढ़ते थे तभी प्रीति को दिल दे बैठे थे और उसी वक्त ठान लिया था कि उन्हीं को अपनी जीवनसंगिनी बनाएंगे।
जानें क्यों छूते हैं पत्नी के पैर
रवि किशन बताते हैं कि उन्होंने अपनी जिंदगी की सभी स्त्रियों का सम्मान किया है। अर्थात मां से लेकर बेटी, पत्नी सभी को बेहद सम्मान देते हैं। एक बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि वह अपनी बेटियों के पैर छूते हैं और इसके साथ ही वह अपनी पत्नी के भी पैर छूते हैं। हालांकि यह काम वह उनके सो जाने के बाद करते हैं क्योंकि जागते हुए उनकी पत्नी ऐसा नहीं करने देती हैं। इसी के साथ रवि किशन ने ये भी बताया था कि जब उनके संघर्ष के दिन थे तो कई बार उन्हें भूखे तक रहना पड़ा था और इस दौरान भी उनकी पत्नी हमेशा साथ खड़ी रहीं। अभिनेता की तीन बेटियां रीवा, तनिष्क और इशिता हैं। उनके बेटे का नाम सक्षम है। मालूम हो कि रवि किशन की बेटी रीवा फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ से बॉलीवुड में डेब्यू भी कर चुकी हैं। (फोटो-सोशल मीडिया)