Government Scheme: न रुके पढ़ाई…छात्रों को एक लाख तक की मदद कर रही है इस राज्य की सरकार, पास करनी होगी ये परीक्षा
Rajasthan Government Scheme: देश भर की गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर जनता के लिए भारत सरकार के साथ ही राज्य सरकारें भी कई योजनाएं चला रही हैं. खासतौर पर सरकारें देश के गरीब छात्रों व युवाओं के लिए काम कर रही है. कभी-कभी गरीब छात्र धन के अभाव में अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाते हैं, ऐसे में कई राज्य सरकारें ऐसे बच्चों की आर्थिक मदद भी करती हैं.
इसी तरह राजस्थान सरकार देवनारायण योजना की अंतर्गत आने वाली अनुप्रति योजना के तहत छात्रों की 1 लाख रुपये तक की मदद करती है. इस योजना में जो छात्र आईएएस की परीक्षा पास कर लेते हैं, उनको 1 लाख रुपये दिए जाते हैं. इसी के साथ ही आरएएस की परीक्षा पास करने के बाद 50,000 रुपये दिए जाते हैं.
मालूम हो कि इस योजना का लाभ उन बच्चों को दिया जाता है जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विशेष पिछड़ा वर्ग से आते हैं और उनके परिवार की आय 2 लाख रुपये सालाना से अधिक नहीं होती. बता दें कि इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र को प्रतियोगी परीक्षा में पास होने के 3 महीने के भीतर ही अपने जिला अधिकारी के पास संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को पूरा करना होता है, तभी इस योजना का लाभ मिल सकता है. योजना से सम्बंधित और भी जानकारी हासिल करने के लिए आप https://motion.ac.in/anuprati/ पर विजिट कर सकते हैं. (फोटो-सोशल मीडिया)
ये भी पढ़ें-Mallikarjun kharge: ‘जब तक मोदी को…’, मंच पर बिगड़ी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत-Video