Rakhi Sawant- Adil Durrani: राखी सावंत ने पति आदिल पर दर्ज कराया मुकदमा, गिरफ्तार, वायरल हुआ वीडियो

February 7, 2023 by No Comments

Share News

ड्रामा क्वीन राखी सावंत का दुख कम होने का नाम नहीं ले रहा है. पहले आदिल के साथ चोरी-छुपे शादी कर ली और फिर जब आदिल ने सबके सामने निकाह से इंकार किया तो राखी ने मीडिया के सामने सारा सच खोल दिया और निकाह की फोटो व वीडियो वायरल कर दिए. इसके बाद आदिल ने मीडिया के सामने आकर निकाह कबूल किया, लेकिन राखी का ये फिल्मी किस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ है. (फोटो-सोशल मीडिया)

ताजा खबर सामने आ रही है कि राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। दोनों की कथित शादी पर हुए सार्वजनिक नाटक के बाद, एक्ट्रेस और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट राखी सावंत ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए दावा किया कि उन्होंने उनके पैसे और गहने ले लिए और फिर उनको प्रताड़ित किया. एफआईआर दर्ज होने के बाद आदिल को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राखी की शिकायत के आधार पर ओशिवारा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. अब, खबर आई है कि आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया है और राखी द्वारा लगाए गए आरोपों पर पूछताछ की जाएगी.

आदिल दुर्रानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. राखी सावंत इससे पहले भी अपने रिश्तों को लेकर खबरों में रही हैं. राखी सावंत ने रितेश के साथ बिग बॉस 15 के घर में प्रवेश किया, राखी ने कहा था कि रितेश उनके पति हैं. अब वह एक बार फिर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. मीडिया में राखी ने दावा किया कि उन्होंने आदिल से शादी की है और आदिल संग निकाह की तस्वीरें और वीडियो शेयर किये हैं. हालांकि, आदिल ने यह मानने से इनकार कर दिया कि वे शादीशुदा हैं. बाद में आदिल ने मान लिया कि उनकी राखी से शादी हुई थी. राखी ने यह भी दावा किया कि शादी के लिए उन्होंने इस्लाम स्वीकार किया और अपना नाम फातिमा रख लिया. राखी ने हाल ही में पति आदिल खान की गर्लफ्रेंड के नाम का भी खुलासा किया था. इसके बाद आदिल ने एक वीडियो के जरिए राखी द्वारा लगाए गए तमाम आरोपों का जवाब दिया.

इससे पहले भी जब राखी सावंत ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं तो आदिल ने राखी की शादी के दावों से पल्ला झाड़ लिया था. लेकिन कुछ दिनों बाद वह राखी के साथ नजर आए और दोनों ने कहा कि अब सब ठीक है. राखी की मां की मौत के एक दिन पहले ही आदिल अस्पताल में मौजूद थे और मां के निधन के वक्त भी राखी के साथ रहें, लेकिन फिर अचानक दोनों के अलग होने की खबर सामने आ गईं और अब बात गिरफ्तारी तक पहुंच चुकी है. फिलहाल देखना ये है कि इस ड्रामा क्वीन का ये ड्रामा यहीं खत्म होता है या फिर आदिल की मुसीबते बढ़ती हैं. हांलाकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राखी साफ कहती दिख रही हैं कि उनका पति उन्हें छोड़कर अपनी गर्लफ्रैंड तनु के पास चला गया है. मैं उसे कभी माफ नहीं कर सकती. इसी के साथ ये भी कहा कि जो अपनी पत्नी का नहीं हुआ वह उसका क्या होगा. साथ ही ये भी कहा कि उसे सुधरने के 10 चांस दिए, लेकिन वह नहीं सुधरा.

यहां देखें वीडियो