Bollywood: कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत हुई “लव जिहाद” की शिकार! फूट-फूट कर रोने वाला वीडियो आया सामने, धर्म बदल कर किया था आदिल से निकाह, बन गई थीं फातिमा, वीडियो में देखें पूरा मामला
सोशल मीडिया पर आइटम डांसर राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कंट्रोवर्सी क्वीन रो-रो कर कह रही हैं कि अभी तक मेरी मां को नहीं मालूम है। मेरे खानदान, मासी-मामा सब बोलते हैं कि मम्मी तक ये न्यूज न पहुंचे। ये न्यूज पहुंचेगी तो क्या असर होगा उस पर। क्यों है ये सब मेरे नसीब में। न मैं खा पाती हूं और न सो पाती हूं। कुछ नहीं कर पाती हूं। आदिल के घर वाले से बात हुई है, उन्होंने आदिल को समझाया। आदिल के घर वाले बहुत अच्छे हैं। घर वाले आदिल से कह रहे हैं कि अगर उसने निकाह किया है तो आखिर वह क्यों इस बात को कबूल नहीं कर रहा है। इसी के साथ राखी ये भी कहती दिख रही हैं कि उनको समय लगेगा मुझे अपनाने में लेकिन आदिल ने तो मुझसे निकाह किया था, साथ कसमें खाई हैं।
बता दें कि करीब सात महीने पहले राखी सावंत ने धर्म बदल कर आदिल खान दुर्रानी संग किया निकाह किया था और फातिमा बन गईं थीं, लेकिन इस सम्बंध में उन्होंने तब मीडिया के सामने कुछ भी नहीं बताया था, लेकिन खबर सामने आ रही है कि जब आदिल किसी अन्य के साथ घूमने लगा तो राखी ने अपने निकाह की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और बताया कि सात महीने पहले उनका निकाह आदिल के साथ हुआ था और वह अब फातिमा बन गई हैं, लेकिन ये कहानी यहीं खत्म नहीं होती। इसके बाद जब मीडिया ने आदिल से निकाह के बारे में पूछा तो उसने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
बस पूरा मामला यहीं से बिगड़ गया। इसके बाद जब राखी से मीडिया ने पूछा कि आदिल तो निकाह के बारे में कुछ भी नहीं कर रहे हैं तो, राखी ने कहा कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं, उनको नहीं मालूम, लेकिन उन्होने निकाह के सारे सबूत मीडिया के सामने पेश कर दिए हैं। इसी के साथ राखी ने ये भी कहा कि अगर आदिल इस निकाह को अपनाता है तो लव मैरिज होगी और वह अगर इस निकाह को नहीं अपनाता है तो ये लव जिहाद होगा मीडिया से कहा कि अगर वो इस शादी को नहीं अपनाता है तो ये लव-जिहाद होगा। राखी सावंत के आरोपों के बीच अभी तक आदिल का कोई बयान मीडिया के सामने नहीं आया है।
इस मामले से जुड़े तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनको देखकर पाठक पूरा मामला समझ सकते हैं। ये सब राखी द्वारा पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है या फिर सच में राखी लव जिहाद की शिकार हुई हैं, ये कह पाना फिलहाल कठिन है, लेकिन जो उनके बयान हैं, उससे तो साफ जाहिर होता है कि वह लव जिहाद की शिकार हुई हैं। बता दें कि सारी जानकारी राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
यहां देखें वीडियो