Raksha Bandhan-2023: कहीं पैसा फंसा है, या फिर शत्रु परेशान कर रहा है, रक्षाबंधन के दिन करें ये 10 सरल उपाय मिलेगा धन और व्यापर में लाभ, कटेगें सारे कष्ट
Raksha Bandhan 2023: इस बार तमाम असमंजस के बाद ज्योतिषाचार्यों ने भी 31 अगस्त को ही रक्षाबंधन मनाने का रास्ता साफ कर दिया है. उदयातिथि पर मिल रही पूर्णिमा का मान रखते हुए ही 31 अगस्त को ही रक्षाबंधन मनाया जाएगा. हालांकि 30 अगस्त को भी बहुत से घरों में भद्रा खत्म होने के बाद रक्षाबंधन मनाया जाएगा. इस तरह से इस बार दो दिन राखी का त्योहार मनाया जा रहा है तो वहीं ज्योतिषाचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि अगर रक्षाबंधन वाले दिन कुछ उपाय कर लें तो साल भर धन की कमी नहीं होगी और व्यापार भी बढ़ेगा.
आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि 31 अगस्त दिन गुरुवार को इस बार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है. ऐसे में अगर कुछ सरल उपाय कर लेते हैं तो धन व व्यापार से जुड़ी सभी परेशानियां खत्म होने की सम्भावना बढ़ेगी.
व्यापार वृद्धि के उपाय
रक्षाबंधन के दिन महालक्ष्मी मंदिर में या घर पर ही देवी लक्ष्मी का पूजन कर दूध, चावल, केला व पंचमेवा से बनी खीर देवी को अर्पण करें व बच्चों में प्रसाद बांटे।
शत्रु से मुक्ति के उपाय
शत्रु परेशान कर रहे हों तो रक्षाबंधन के दिन हनुमानजी को चोला चढ़ाकर, गुड़ का भोग लगाएं व गुलाब के फूल चढ़ाएं । इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
दरिद्रता दूर करने के उपाय
कोई भी ऐसा पौधा जो वटवृक्ष के नीचे उगा हुआ हो, राखी के दिन उसे अपने घर के किसी गमले में लाकर लगा लें। ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है और घर में स्थाई लक्ष्मी का निवास होता है।
उधार पैसा वापस मिलने के उपाय
किसी ने आपसे पैसा उधार लिया हो और वापस न लौटा रहा हो तो रक्षाबंधन के दिन सूखे कपूर का काजल बनाकर एक कागज पर उसका नाम इस काजल से लिखकर एक भारी पत्थर से दबा दें। पैसा बहुत जल्दी वापस मिल जाएगा।
बीमारी से मुक्ति के उपाय
यदि आप अक्सर बीमार रहते हैं तो रात को एक सिक्का सिरहाने रखें और सुबह उस सिक्के को श्मशान में बाहर से फेंक आएं। बीमारी की समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी।
व्यापार में सफलता के उपाय
यदि आप व्यापार में लगातार असफल हो रहे हों तो रक्षाबंधन के दिन दोपहर में पांच कागजी नींबू, एक मुट्ठी काली मिर्च व एक मुट्ठी पीली सरसों के साथ रख दें।अगले दिन सुबह इन सभी चीजों को किसी सूनसान स्थान पर गाड़ दें।
ऋण मुक्ति से उपाय
रक्षाबंधन के दिन गेहूँ के आटे में गुड़ मिलाकर पुए बनाएं और किसी हनुमान मंदिर में जाकर चढ़ाएं और गरीबों में बाँट दें।कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।
धन-समृद्धि के उपाय
धन-समृद्धि चाहते हैं, तो रक्षाबंधन के दिन लाल रंग के मिट्टी के घड़े में नारियल रखकर उस पर लाल कपड़ा ढ़ककर झोली बांधकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।
आर्थिक कार्य में असफलता मिल रही हो तो सरसों के तेल में सिके गेहूँ के आटे व पुराने गुड़ से तैयार सात पुए, सात मदार (आक) के फूल, सिंदूर, आटे से तैयार सरसों के तेल का दीपक, पत्तल या अरंडी के पत्ते पर रखकर रक्षाबंधन की रात में किसी चौराहे पर रखदें आर्थिक कार्य सफल होंगे।
कार्य सिद्धि के उपाय
रक्षाबंधन के दिन गणेशजी के चित्र के सामने लौंग व सुपारी रखें। जब भी कहीं काम पर जाना हो, तो इस लौंग और सुपारी को साथ ले कर जाएं, तो काम सिद्ध होगा।
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)