Ratan Tata: सब कुछ तो था…फिर जीवन भर किसके लिए तरसते रहे रतन टाटा…चार बार प्यार लेकिन शादी नहीं; क्या वजह रही?-Video
Ratan Tata: देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का कुछ ही देर में अंतिम संस्कार हो जाएगा लेकिन उनके विचार और उनकी बातें हमेशा आने वाली पीढ़ियों को नया रास्ता दिखाती रहेंगी तो वहीं उनके जीवन के तमाम पलों से भी लोग सीख हासिल करते रहेंगे. 9 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे उनके निधन के बाद से ही पूरा देश शोक में डूबा हुआ है. बीपी लो होने और उम्र सम्बंधी बीमारियों को उनके निधन की वजह बताई जा रही है. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. तो वहीं उनके जीवन से जुड़ी तमाम बातें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.
इसी बीच उनके शादी न करने की तमाम वजहों पर भी कई खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. रतन टाटा ने अपना पूरा जीवन देश और समाज के नाम कर दिया और खुद पूरी जिंदरी अकेलापन झेलते रहे लेकिन उफ तक नहीं की. शायद यही वजह है कि आज जब वह इस दुनिया में नहीं हैं तो पूरा देश उनके लिए रो रहा है. 100 से अधिक देशों में कारोबार होने के बावजूद वह हमेशा सादगी भरी जिंदगी जीते रहे और समाज सेवा करते रहे. यही वजह है कि उनको देश का बड़ा दानवीर भी कहा जाता है.
#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए वर्ली श्मशान घाट लाया गया। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। pic.twitter.com/W0r3J0sCSS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2024
रतन टाटा ने न तो कभी शादी की और ना ही बच्चे लेकिन कई बार उन्होंने अपने प्यार को लेकर इंटरव्यू में खुलकर बात की. उन्हें चार बार प्यार जरूर हुआ लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच सकी. इस बात को उन्होंने एक बार एक्ट्रेस सिमी गरेवाल के साथ हुए इंटरव्यू में भी शेयर की थी. हालांकि सिमी गरेवाल भी उनका प्यार थीं और शादी भी करना चाहती थीं लेकिन शादी नहीं हो सकी.
A man like no other
Rest in peace 🙏🏼#RatanTataSir pic.twitter.com/0sApgsZ9ZR— TechCheckByNiti (@TechCheckByNiti) October 10, 2024
रतन ने कभी सिमी गरेवाल को भी डेट किया था। दोनों रिलेशनशिप में थे. इस बात का खुलासा खुद सिमी ने साल 2011 में ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में किया था लेकिन कुछ ही समय बाद उनका रिश्ता टूट गया। हालांकि, रतन टाटा और सिमी गरेवाल ब्रेकअप के बाद भी अच्छे दोस्त रहे। रतन टाटा जब सिमी गरेवाल के शो Rendezvous with Simi Garewal में आए थे, तो उन्होंने कई खुलासे किए थे।
इसलिए नहीं हो सकी शादी
सिमी गरेवाल ने अपने इंटरव्यू में रतन टाटा से पूछा था कि उन्होंने कभी शादी क्यों नहीं की? इस पर रतन टाटा ने कहा था, ‘बहुत सारी चीजें हुईं, जिन्होंने मुझे शादी करने से रोक दिया। टाइमिंग सही नहीं रही और फिर काम में इतना मशगूल हो गया कि टाइम ही नहीं रहा। मैं कई बार शादी करने के नजदीक पहुंचा, पर बात नहीं बनी।’
चार बार हुआ प्यार
रतन टाटा ने इस इंटरव्यू में अपने मन की बात खुलकर की थी और यह भी बताया था कि उनको जीवन में चार बार प्यार हुआ और बात शादी तक भी पहुंची थी लेकिन कोई न कोई वजह बात बिगाड़ देती थी और शादी नहीं हो सकी. साक्षात्कार के दौरान वह बोले थे, ‘कई बार ऐसा होता है कि मुझे पत्नी या परिवार न होने के कारण अकेलापन महसूस होता है। कभी-कभी मैं इसके लिए तरसता हूं। हालांकि, मैं कभी-कभी इस बात की आजादी का आनंद लेता हूं कि मुझे किसी और की भावनाओं या किसी और की चिंताओं के बारे में चिंता न करने की जरूरत नहीं है।’
रतन टाटा को यहां मिला था पहला प्यार
रतन टाटा ने एक बार ‘ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे’ को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपने पहले प्यार के बारे में जिक्र किया था. उन्होंने बताया था, ‘मैं लॉस एंजेलिस में था। मुझे प्यार हुआ और मेरी लगभग शादी होने वाली थी लेकिन उसी समय, मैंने वापस जाने का निर्णय ले लिया था, क्योंकि मैं लगभग सात साल से अपनी दादी से दूर था. दादी की तबीयत ठीक नहीं थी। इसलिए मैं उनसे मिलने वापस आया और सोचा कि जिससे मैं शादी करना चाहता हूं, वह मेरे साथ भारत आएगी लेकिन साल 1962 के भारत-चीन युद्ध के कारण, उसके माता-पिता उसके इस कदम से सहमत नहीं थे और रिश्ता टूट गया.’
This part💔 pic.twitter.com/TqltLXl6qz
— विशाल राय | Vishal Rai (@vishal_k_raii) October 10, 2024