पेट का इलाज कराने गया और डॉक्टर साहब ने काट दिया हाथ…पीड़ित का वायरल हुआ Video

August 8, 2026 by No Comments

Share News

Lucknow: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक मरीज ने दावा किया है कि वह अस्पताल में पेट का इलाज कराने गया था लेकिन डॉक्टर शारदा ने उसका हाथ काट दिया. तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि आरक्षण से डॉक्टर बने शख्स ने ये काम किया है. हालांकि इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में फिरोजाबाद के 29 वर्षीय अंकित राठौर खाने की नली (फूड पाइप) का ऑपरेशन कराने के लिए पहुंचे थे. दावा किया जा रहा है कि डाक्टर की कथित लापरवाही ने उनकी पूरी जिंदगी बर्बाद कर दी. आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगने से हाथ में इन्फेक्शन फैल गया. इस पर जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने अंकित राठौर का बायां हाथ काट दिया.

खबरों के मुताबिक अंकित राठौर परिवार में अकेला कमाने वाला था. अब उसके परिवार को चिंता है कि घर कैसे चलेगा? तो वहीं पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है.

खबरों के मुताबिक, 2 जून को अंकित राठौर लोहिया अस्पताल में भर्ती हुए थे और 8 जून 2026 को उसका फूड पाइप का ऑपरेशन हुआ. इलाज के दौरान ही कथित तौर पर हाथ में गलत तरीके से इंजेक्शन लगने से गंभीर संक्रमण फैल गया जिससे अंकित के हालात बिगड़ने लगे. इस पर हाथ काट कर उसकी जान बचाई गई.

तो वहीं इस मामले को लेकर लोहिया प्रशासन ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है. तो वहीं सोशल मीडिया पर इन दिनों आरक्षण के खिलाफ देश भर में विरोध हो रहा है. इसी तरह की कई और घटनाए पहले भी सामने आ चुकी हैं तो वहीं -40 वाले डॉक्टर बनने के सरकार के फैसले के खिलाफ भी लोग आवाज बुलंद कर रहे हैं और यही वजह है कि इस वीडियो को फिर से सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है. हालांकि ये घटना पुरानी है लेकिन आरक्षण हटाओ आंदोलन के चलते सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो को फिर से वायरल किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-राहुल-धर्मेंद्र आरक्षण पर क्यों नहीं बात करते…? सामान्य परिवार का बच्चा ही आत्महत्या करता है; नीट अभ्यर्थी का फूटा गुस्सा-Video