पर्यावरण को इंग्लिश में क्या कहते हैं…? सवाल पर सरकारी शिक्षिका का अजब- गजब जवाब-Video
Reservation Hatao Andolan: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक पत्रकार किसी सरकारी स्कूल की शिक्षिका से पूछते हैं कि पर्यावरण को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
इस पर शिक्षिका Biology कहती हैं जबकि पर्यावरण को environment कहते हैं. तो वहीं शिक्षिका साइंस की भी स्पेलिंग गलत बताते हुए दिख रही हैं. अब सवाल ये है कि जब शिक्षिका को ही नहीं कुछ आता तो वो बच्चों को वो क्या पढ़ाती होंगीं. शिक्षिका बताते हुए दिख रही हैं कि वह 2005 से स्कूल में तैनात हैं और वह प्रखंड शिक्षिका हैं.
फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि वीडियो किस सरकारी स्कूल का है लेकिन ये वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है. एक सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अच्छा करियर क्यों नहीं बना पाते? इस पर एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने जवाब देते हुए कहा कि जब बच्चों को गलत पढ़ाया जाएगा और गुणवत्तापरक शिक्षा ही नहीं मिलेगी तो भला कैसे बच्चे अच्छा करियर बना सकेंगे.
इसी के साथ ही एक अन्य यूजर ने दावा किया कि शिक्षिका जरूर आरक्षण से नौकरी पाई है. साथ ही बड़ी संख्या में लोगों को कहना है कि आरक्षण खत्म किया जाए और पढ़े-लिखे लोगों को शिक्षक बनने का मौका दिया जाए ताकि गरीब बच्चों का भविष्य सुधर सके.
पर्यावरण को इंग्लिश में “Biology” बोलते हैं 😂
मोदी जी ऐसे बनायेंगे भारत को विश्वगुरु 🔥🔥#EndReservation pic.twitter.com/dg8fThtXdn— G.P.Prashar (@gpprashar) August 10, 2026
ये भी पढ़ें-सरकारी स्कूल का बुरा हाल…शिक्षिका नहीं पढ़ सकी छोटे बच्चों की अंग्रेजी बुक-Video