रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ ही कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर भी लगाया प्रतिबंध, देखें रूसी हवाई हमले का ताजा वीडियो
नई दिल्ली। यूक्रेन में लगातार 19 दिन से जारी युद्ध के बीच जहां एक ओर रूस पर अमेरिका व अन्य देशों द्वारा प्रतिबंध लगाने का सिलसिला जारी है, वहीं रूस ने भी अमेरिका सहित कई देशों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।
बीबीसी न्यूज हिंदी के अनुसार रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि उसने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। ये प्रतिबंध अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और सीआईए प्रमुख विलियम बर्न्स पर भी लागू होंगे। रूस के विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि इस प्रतिबंध के चलते दूसरे लोग भी प्रभावित होंगे। मालूम हो कि रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। कई रूसी कंपनियों और अमीर लोगों के खिलाफ़ भी पाबंदियां लगा दी हैं।
HOLI-2022:ग्रहों की शांति व रोग से लाभ के लिए होलिका दहन की रात करें ये सरल उपाय, देखें मंत्र
HOLI-2022:अगर नहीं हो रहा है विवाह तो होली की सुबह शिव मंदिर जाकर करें ये सरल उपाए
जहां अमेरिका ने रूस से तेल के आयात पर भी रोक लगा दी है, तो वहीं पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों और चेतावनियों के बाद रूस ने धमकी दी है कि रूसी तेल को प्रतिबंधित करने से इसके दाम 300 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकते हैं और जर्मनी के लिए मुख्य गैस पाइपलाइन बंद की जा सकती है। फिलहाल जानकार रूसी कार्रवाई को इसी की प्रतिक्रिया मान रहे हैं।
तो दूसरी ओर BNO News ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि रूस ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस तरह से रूस को रोकने के लिए जहां पश्चमी देश धीरे-धीरे कर निर्णय ले रहे हैं तो वहीं रूस भी उनको करारा जवाब दे रहा है। तो दूसरी ओर लगातार जारी हमलों के बीच यूक्रेन में आम जनता त्राहि त्राहि कर रही है। तो उधर पुतिन दावा कर रहे हैं कि उनकी सेना आम नागरिकों को निशाना नहीं बना रही है। बीबीसी द्वारा जारी एक वीडियो के अनुसार रूस ने मंगलवार को राजधानी कीव में रिहायशी इमारतों को निशाना बनाते हुए ताजा हवाई हमले किए हैं, जिसकी वजह से कई जगहों पर भीषण आग लग गई है। (फोटो बीबीसी के वायरल वीडियो से ली गई है)
ये महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें-
6 राज्यों के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी टैक्स फ्री हुई द कश्मीर फाइल, जबरदस्त हो रही है हिट