बिहार CM सम्राट चौधरी ने नहीं पहनी इस्लामी टोपी…पहना रहे थे मुस्लिम कार्यकर्ता-Video
Samrat Chaudhary: सोशल मीडिया पर बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक मुस्लिम कार्यकर्ता उनको इस्लामी टोपी पहनाने की कोशिश करते हैं लेकिन वह हाथ जोड़ते हुए इंकार कर देते हैं लेकिन जब मुस्लिम कार्यकर्ता उनको गमछा पहनाते हैं तो वो उसे पहन लेते हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और बिहार की राजनीति में अब संघ का असर देखने को मिल रहा है.
यह वीडियो उस वक्त का है जब मुख्यमंत्री जनता दरबार में थे और मुस्लिम कार्यकर्ता ने उनका सम्मान किया. सोशल मीडिया पर कोई इसे संघ का पूरा असर कह रहा है तो कई इसे इस्लाम का अपमान बता रहा है. बता दें कि शुक्रवार को बिहार में जनता दरबार लगाकार सम्राट चौधरी ने लोगों की बात सुनी. इस मौके पर बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज पहुंचा.
सम्राट पहले भी दे चुके हैं हिदायत
बता दें कि 2023 में जब महागठबंधन की सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे, उस समय सम्राट चौधरी ने उन लोगों को हिदायत दी थी जो हिंदुस्तान में रहकर पाकिस्तान के गुणगान कर रहे थे. उन्होंने खुलकर कहा था कि अगर हिंदुस्तान में रहना है तो हिंदुस्तान के हिसाब से चलना होगा. अगर हिंदुस्तान रहोगे और पाकिस्तान का गाओगे तो ये सब नहीं चलेगा.
लव जिहादियों को पहले ही दे चुके हैं चेतावनी
साल 2023 में ही लव जिहादियों को सम्राट चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा था कि जब भी उनकी सरकार बनेगी लव जिहादियों की शिनाख्त कर जेल भेजा जाएगा. ये बात सम्राट ने गठबंधन की सरकार के दौरान कहा था और तत्कालीन सरकार नीतीश कुमार पर निशाना साधा था.
गौ हत्यारों के खिलाफ भी बोले
बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी ने उस वक्त गौ हत्योरों को चेतावनी दी थी जब वह पहली बार अररिया पहुंचे थे. उन्होने बांग्लादेशी घुसपैठ व गौ हत्या के साथ हि लव जिहाद पर जमकर हमला बोला था और साफ कहा था कि गौ हत्या करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा. यह कार्यक्रम तेरापंथ भवन में आयोजित हुआ था. बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर दावा किया था कि अगर उनकी सरकार आती है कभी तो एक एक बांग्लादेशी घुसपैठियों को शिनाख्त की जाएगी और बिहार व भारत से बाहर निकाला जायेगा.
बुलडोजर एक्शन
उप मुख्यमंत्री बनने के बाद भी सम्राट चौधरी का असर बिहार में दिखने लगा था. इस बार की नई सरकार के गठन के बाद से ही बिहार में बुलडोजर एक्शन और अपराधियों के एनकाउंटर्स जब होने लगे थे तो कहा जा रहा था कि सम्राट भी योगी मॉडल पर चल रहे हैं. फिलहाल देखना अब ये है कि बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य आदि को लेकर सम्राट चौधरी क्या सुधार करते हैं और कितने प्रतिशत वह जनता के भरोसे पर खरे उतरते हैं?
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस्लामी टोपी पहनने से किया इनकार।
मौलाना टोपी पहनाने की कर रहे थे कोशिश। pic.twitter.com/VY4SoQcfL6
— Panchjanya (@epanchjanya) April 18, 2026
ये भी पढ़ें-कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट…BJP नेता की याचिका के बाद एक्शन