Sanatan Life Style: जन्मकुंडली में मांगलिक योग के कारण आ रही है बाधा, नहीं हो रही है शादी, तो करें ये 8 उपाय, जल्द मिलेगा सही जीवन साथी
Sanatan Life Style: सनातन धर्म में विवाह को भी एक संस्कार माना गया है और इसे जीवन के लिए अति जरूरी माना गया है, लेकिन कभी-कभी कुंडली में दोष होने के कारण विवाह के राह में तमाम बाधाएं आती हैं. ऐसे में लड़का हो या लड़की, अच्छे रिश्ते न मिलने के कारण विवाह के बंधन में नहीं बंध पाते और कुंवारे ही रह जाते हैं. ऐसे में अगर कुछ उपाय कर लिए जाएं तो बाधाएं कट सकती हैं.

इस सम्बंध में आचार्य पंडित रवि शास्त्री इस लेख में कुछ उपाय बता रहे हैं, जिनकी मदद से विवाह के मार्ग में आ रही बाधाओं को काटा जा सकता है.
करें ये उपाय
गुरुवार के दिन गाय माता को दो आटे के लोई पर हल्दी लगाकर, थोडा गुड़ और चने की गीली दाल मिलाकर खिलाएं.
गुरुवार के दिन केले के पेड़ के सामने गुरु के 108 नामों का उच्चारण के साथ घी का दीपक जलाएं और जल अर्पित करें.
विवाह योग्य कन्या या पुरुष को प्रत्येक गुरुवार को नहाने वाले पानी में एक चुटकी हल्दी या केशर डालकर स्नान करना चाहिए.
गुरुवार का व्रत धारण करे.
कभी भी वृद्ध व्यक्तियों या महिलाओं का अपमान न करें और हमेशा उनका सम्मान करें. हो सके तो मदद भी करें.
यदि किसी कन्या की जन्मकुंडली में मांगलिक योग के कारण बाधा आ रही हो तो कन्या को मंगल चंडिका स्त्रोत का पाठ मंगलवार को करें और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें.
पुरुषों को “पत्नी मनोरमामं देहि”, इस मंन्त्र का जप करना या किसी योग्य आचार्य से करवाना चाहिए.
कन्याएं माता कात्यायनी की पूजा करें और कात्यायनी मंत्र जप करें या किसी आचार्य से इस मंत्र का जप कराएं. ऐसी मान्यता है कि ये उपाय करने से अवश्य ही लाभ मिलेगा.
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति में प्रमाणिक ज्योतिषियों से ही परामर्श लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)