Sanatan Dharma: शनि को शांत करने के लिए करें ये उपाय, जल में ये 6 चीजें डालकर करें स्नान, दूर होगा ग्रह दोष, कटेगा आर्थिक संकट

Share News

Sanatan Dharma: आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि अगर आप शनि के प्रकोप से परेशान हैं और उसे शांत करना चाहते हैं तो शनिवार को गले में लाल धागे में रुद्राक्ष पहनें और भगवान शिव को बिल्व पत्र चढ़ाएं. ऐसा करने से शनि शांत होते हैं. तो वहीं उन्होंने ग्रह दोष व आर्थिक संकट से मुक्ति पाने के लिए भी उपाय बताए.

ग्रह दोष एवं आर्थिक समस्या दूर करने के उपाय

जल में दूध मिलाकर नहाने से शक्ति और उम्र बढ़ती है और इससे ग्रह दोष में भी लाभ मिलता है. इसी के साथ आप जो भी कार्य करते हैं. मानों नौकरी या बिजनेस तो उसमें बढ़ोत्तरी मिलेगी.

जल में इलायची या केसर डालकर नहाने से आर्थिक समस्या दूर होती है.

जल में तिल डालकर नहाने से महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. इससे आर्थिक संकट पास नहीं आता.

जल में दही मिलाकर नहाने से संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है जो कि आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाने में लाभकारी है.

जल में घी डालकर नहाने से आयु बढ़ती है और शरीर स्वस्थ रहता है.

जल में इत्र या सुगंधित चीजें डालकर नहाने से पैसे की कमी दूर होती है.

DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति में प्रमाणिक ज्योतिषियों से ही परामर्श लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)