पहलगाम आतंकी हमले के बाद चौतरफा घिरीं सीमा हैदर…मौलाना राशीदी ने लगाया ये बड़ा आरोप तो वहीं पाकिस्तानी पति ने की ये मांग-Video

April 28, 2025 by No Comments

Share News

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से ही सीमा हैदर पर लगातार आरोप लग रहे हैं और उनको वापस जाने के लिए कहा जा रहा है. दरअसल आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़कर लौटने के निर्देश दिए हैं तो इसी बीच मुस्लिम धर्मगुरु और ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान सामने आया है. तो वहीं सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीछे मुस्लिम धर्मगुरु ने भारत के अंदर एक्टिव स्लीपर सेल को जिम्मेदार ठहराया है. इसी के साथ ही हमले की गंभीरता से जांच की मांग की है. इसी के साथ ही मौलाना साजिद रशीदी ने सीमा हैदर पर हमला बोलते हुए कहा कि “आपने देखा होगा कि एक लड़की भारत आई थी, बिना वीजा के घुस गई और उसको लोगों ने, हिंदुओं ने बड़ा सराहा. मैंने उसी वक्त कहा था कि हो सकता है कि यह ISI की एजेंट हो, लेकिन हिंदू- मुसलमान के चक्कर में उसको सिर पर बैठा लिया गया.”

पति हैदर

बता दें कि 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी. इस हमले के बाद से ही भारत में रहने वाले अपने प्रेमी सचिन के लिए पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत में घुसीं सीमा हैदर एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं. सीमा के पहले पति गुलाम हैदर ने कहा कि भारत में कुछ भी बड़ा हो सकता है. उसने कहा कि सीमा पिछले दो सालों से भारत में अवैध तरीके से रह रही है. जब भारत वीजा लेकर गए लोगों को वापस भेज रहा है तो फिर अवैध तरीके से भारत में रह रही सीमा पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है.

इसी के साथ ही उसने कहा कि सीमा के पास जो मेरे बच्चे हैं. वह पाकिस्तानी हैं. उन्हें भी पाकिस्तान वापस भेजा जाए और सीमा को जेल में डाला जाए. वह अवैध तरीके से घुसकर रबूपुरा में बैठी है.

वकील एपी सिंह को सजा देने की मांग

इसी के साथ ही गुलाम हैदर ने सीमा के वकील एपी सिंह पर भी कार्रवाई की मांग की है और उनको देश का दुश्मन बताया है. गुलाम ने कहा, “पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में कुछ भी बड़ा हो सकता है. बड़ी साजिश हो रही है.”

निकाह को लेकर किया ये दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर गुलाम ने दावा किया कि सीमा के साथ अभी भी मेरा तलाक नहीं हुआ है. इस तरह से अभी भी वह मेरे साथ निकाह में है. अब सीमा और सचिन को उनकी करनी का फल मिलेगा. अपनी चेहरा चमकाने के लिए एपी सिंह इस केस को देख रहा है. गुलाम ने एपी सिंह को लेकर आगे ये भी कहा है कि उसको खुद भी नहीं पता कि वो क्या बोलता है. वह लोगों को गलत मैसेज देता है. वो इंसान नहीं, हैवान है. 2 साल से मैं इंसाफ मांग रहा हूं. मेरे 4 बच्चों को डिपोर्ट किया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है.

सीमा हैदर ने कही है ये बात

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद जैसे ही भारत सरकार ने पाकिस्तान नागरिकों को वापस भेजे जाने का निर्देश जारी किया ठीक वैसे ही सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि उसे भारत में ही रहने दिया जाए. सीमा ने कहा कि वह कभी पाकिस्तान की बेटी थी लेकिन अब वह भारत की बहू है. बता दें कि सीमा हैदर ने हाल ही में अपने पांचवें बच्चे के रूप में एक बेटी को जन्म दिया है. ये बेटी सचिन की है. सीमा का आरोप है कि पाकिस्तान में रह रहा उसका पहला पति गुलाम हैदर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है और वह भारत में सुरक्षित महसूस करती है.

अवैध तरीके से भारत में घुसी थी सीमा हैदर

गौरतलब है कि साल 2023 में सीमा अपने चार बच्चों के साथ कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में घुसी थी और फिर गौतमबुद्ध नगर में रहने वाले सचिन मीणा के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली थी. हालांकि सीमा का मामला कोर्ट में चल रहा है और उनके भारत आने को लेकर पुलिस भी जांच कर रही है. सीमा का दावा है कि सचिन के साथ ऑनलाइन गेम खेलते हुए उसे प्यार हो गया था. उसका पति दुबई में रहता था और उसका कभी ध्यान नहीं देता था. यही वजह रही कि वह पति को छोड़कर भारत आ गई. जहां सीमा का दावा है कि उसका तलाक हो गया है तो वहीं गुलाम हैदर ने कई बार कहा है कि उसने सीमा को तलाक नहीं दिया है.

ये भी पढ़ें-“मेरे कपार पर…” FIR दर्ज होने के बाद लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने नया Video जारी कर मोदी सरकार पर साधा निशाना; जानें क्या है मामला