Siddharth Nagar: मात्र 2000 के लिए लेखपाल का छिन गया सब कुछ, गरीब ने घूस लेते हुए वीडियो बनाकर किया वायरल, जांच भी बैठ गई

August 3, 2023 by No Comments

Share News

Siddharth Nagar: उत्तर प्रदेश से सिद्धार्थनगर के सदर तहसील के एक लेखपाल का मात्र 2000 की घूस लेते हुए पकड़े गए और फिर उनसे सब कुछ छिन गया. दरअसल घूस लेते हुए गरीब ने वीडियो बनाकर वायरल करवा दिया. फिर क्या स्थानीय प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए काम भी छिन लिया ऊपर से जांच भी बिठा दी. अब लेखपाल जी हाथ मल रहे हैं.

इससे सम्बंध वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि लेखपाल गरीब से पैसे लेकर जेब में रख रहे है. लेखपाल योगेंद्र कुमार पर वरासत के एक मामले में शख्स से दो हजार रुपये लिए जाने का आरोप लगा है. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया है. यह वीडियो उस्का क्षेत्र के बकैनिहा गांव के एक लेखपाल का बताया जा रहा है जो कि बुधवार को किसी से घूस ले रहे थे और फिर पास ही मे खड़े एक व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. गांव के विनीत कुमार ने वायरल वीडियो के माध्यम से आरोप लगाया कि उनसे लेखपाल ने वरासत के लिए दो हजार रुपये लिए हैं. इसी के साथ गांव के अन्य लोगों ने भी लेखपाल पर घूस लेने का आरोप लगाया है.

इस पूरे मामले पर उप जिलाधिकारी सदर डॉ. ललित कुमार मिश्र ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल योगेंद्र कुमार को संबंधित क्षेत्र से हटाकर भूलेख कार्यालय में संबद्ध कर दिया है. उन्होंने आगे बताया कि, इस पूरे मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंप दी गई है. इसी के साथ उन्होंने मीडिया को बताया कि, अभी आरोप पूरी तरह सिद्ध नहीं हुए हैं. इसीलिए जांच के बाद मामला अगर सत्य साबित हुआ तो लेखपाल पर कठोर कार्रवाई भी की जाएगी.

यहां देखें वीडियो