WhatsApp: ग्रुप एडमिन के लिए व्हाट्सअप पर आने वाला है सॉलिड फीचर, मैसेज डिलीट करने की बढ़ी अवधि, देखें यूजर्स को क्या मिलने जा रही है नई सुविधा
व्हाट्सअप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लगातार अपडेट करता रहता है। इस बार व्हाट्सअप ग्रुप एडमिन के लिए एक सॉलिड फीचर लेकर आ रहा है। इसकी मदद से ग्रुप एडमिन सभी के लिए किसी भी मैसेज को डिलीट कर सकेगा। ताकि ग्रुप में किसी भी तरह का अनावश्यक जानकारी न पोस्ट की जा सके और कोई हर्ट न हो।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप ने पुष्टि की है कि अब वह यूजर्स को भेजे जाने के दो दिन बाद तक मैसेज को डिलीट करने की सुविधा मिलने जा रही है। इस सम्बंध में व्हाट्सएप ने ट्वीटर पर जानकारी शेयर की है। व्हाट्सअप ने ट्विटर पर लिखा कि अपने मैसेज पर फिर से विचार कर रहे है?
अब आप अपने मैसेज को भेजने के दो दिन बाद भी डिलीट कर सकते हैं। व्हाट्सएप यूजर्स को मैसेज भेजने के दो दिन और 12 बाद तक डिलीट करने की सुविधा देगा पहले यह सीमा केवल 1 घंटा 8 मिनट और 16 सेकंड थी। इस बीच व्हाट्सएप जल्द ही एक नया फीचर जारी करेगा ग्रुप एडमिन को सभी के लिए मैसेज को हटाने की क्षमता प्रदान की जाएगी। व्हाट्सएप गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के माध्यम से एक नया अपडेट जारी कर रहा है इससे ग्रुप एडमिन सभी के लिए किसी भी मैसेज को डिलीट कर सकेगा।