टैरिफ वॉर के बीच ट्रंप का भारत के लिए बड़ा बयान…PM मोदी ने दिया जवाब

September 6, 2025 by No Comments

Share News

Tariff War: अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाने के बाद जैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति के साथ मिलकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने के लिए पहुंचे उसी के बाद से ही अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार घुटनों पर आते हुए दिखाई दे रहे हैं. वह बार-बार भारत से अपने अच्छे सम्बंधों को दुहाई दे रहे हैं और पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त बता रहे हैं. इसको लेकर ताजा बयान भी सामने आया है. तो इसी के बाद ही पीएम मोदी ने भी उनको जवाब दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मएक्स‘ पर लिखा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की हम तहे दिल से सराहना करते हैं। हम उनका पूर्ण समर्थन करते हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक अत्यंत सकारात्मक, दूरदर्शी व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।’

जानें क्या कहा था ट्रंप ने?

शुक्रवार यानी कल ओवल ऑफिस में मीडिया से बात कर रहे थे. इसी दौरान सवाल किया गया कि क्या वे भारत के साथ संबंधों को फिर से सुधारने के लिए तैयार हैं? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा ‘मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। लेकिन मुझे इस समय उनके द्वारा किए जा रहे काम पसंद नहीं आ रहे हैं। लेकिन भारत और अमेरिका के बीच एक खास रिश्ता है। चिंता की कोई बात नहीं है। हमारे बीच ऐसे पल आ जाते हैं।’

इससे पहले कही थी ये बात

इससे पहले ट्रुथ सोशल पोस्ट में ट्रंप रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी नेता शी जिनपिंग के साथ पीएम मोदी के साथ की एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था ‘लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। ईश्वर करे कि उनका भविष्य लंबा और समृद्ध हो!’ फिर इसी पोस्ट पर एक प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने लिखा था, मुझे बहुत निराशा हुई है कि भारत रूस से इतना तेल खरीदेगा। हमने भारत पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाया है, 50 प्रतिशत टैरिफ। इसके आगे उन्होंने पीएम मोदी के साथ अपने सम्बंधों का जिक्र करते हुए लिखा, मेरे (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं, वह बहुत अच्छे हैं। वह कुछ महीने पहले यहां आए थे।’

टैरिफ ने बिगाड़े भारत-अमेरिका के सम्बंध

बता दें कि पिछले दिनों अमेरिका ने जुर्माने के 25 फीसदी शुल्क सहित भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था. इसके बाद भारत और अमेरिका के रिश्तों में दरार पड़ गई है नतीजतन प्रधानमंत्री मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में शिरकत की और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. तो वहीं भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की वजह से ट्रंप अपने ही देश में घिरते नजर आ रहे हैं. कई अमेरिकी नेताओं और अधिकारियों ने ट्रंप प्रशासन पर भारत से रिश्ते खराब करने का बड़ा आरोप लगाते हुए ट्रंप के निर्णय को दोनों देशों के लिए खराब बताया है. मालूम हो कि रूस से कच्चा तेल खरीदने की वजह से ही ट्रंप ने ये टैरिफ भारत पर थोपा है, इससे भारत का व्यवसाय प्रभावित हुआ है.

ये भी पढ़ें-त्योहारी सीजन से पहले मोदी सरकार का देश को तोहफा…GST कटौती के बाद जानें क्या-क्या हुआ सस्ता; देखें पूरी लिस्ट