प्रदेश में थमने का नाम नहीं ले रहा उपद्रव, मंत्री अजीत सिंह पाल ने पुलिस अधिकारियों को चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के दिए निर्देश, अग्निपथ के विरोध में 17 स्थानों पर प्रदर्शन, अलीगढ़ थाना आग के हवाले, देखें वीडियो
लखनऊ। प्रदेश में कुछ दिनों से लगातार घट ही हिंसा की घटना को देखते हुए अजीत सिंह पाल, प्रभारी मंत्री जनपद लखनऊ/राज्यमंत्री इलेक्ट्रानिक सूचना प्रोद्योगिकी/विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग लखनऊ एवं जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार द्वारा डा. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आहूत की गई।
बता दें कि इस बार जुमे की नमाज के बाद जहां प्रदेश भर से शांति का माहौल बने रहने का समाचार आया तो वहीं शाम होते-होते अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना का विरोध करने वालों की गूंज उत्तर प्रदेश में भी पहुंच गई और शाम होते-होते करीब 17 जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुआ और अलीगढ़ थाने में आग तक लगा दी गई। इन सब घटनाओं को देखते हुए बुलाई गई बैठक में कानून व्यवस्था की बिंदूवार समीक्षा की गई। इस मौके पर संयुक्त पुलिस आयुक्त पियूष मोर्डिया ने बताया कि कमश्निरेट में अपराध एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है। इसके दृष्टिगत समय-समय पर गोष्ठी आयोजित की जा रही है। जिसके आधार पर वर्तमान में अपराध एवं कानून व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। उन्होनें बताया कि ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी मिश्रित एवं संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जा रही है। उक्त के पश्चात महिला सशक्तिकरण, यातायात प्रबन्धन आदि की भी समीक्षा की गई। इस मौके पर मंत्री ने पुलिस अधिकारी से चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।
निराश्रित गौवंश न घूमें बाहर
इस मौके पर गौआश्रय केन्द्रो की भी समीक्षा की गई। जिलधिकारी ने कहा कि कोई भी निराश्रित गौवंश बाहर न घूमने पाये। साथ ही गौआश्रय केन्द्रो में भूसा और हरे चारे की कदापि कमी न होने पाये। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि गौआश्रय केन्द्रों में हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए चारागाह की भूमियों को हर गौआश्रय केन्द्र से सम्बद्ध किया जाये। चारागाह की जमीनों पर हरे चारे की बुआई करना सुनिश्चित किया जाये और नरेगा/बटाई पर देकर हरे चारे की कटाई कराकर गौआश्रय केन्दों में उपलब्ध कराया जाये।
इस मौके पर जलजीवन मिशन कार्यक्रम, सिंचाई एवं बाढ़ से सम्बन्धित परियोजनायें, गेहूं क्रय केन्द्र, कृषि विज्ञान केन्द्र, विद्युत आपूर्ति जनकल्याणकारी योजनाए, आयुषमान कार्ड, स्मार्टसिटी परियोजना, वृक्षारोपण अभियान, स्कूल चलो अभियान, आपरेशन कायाकल्प आदि बिन्दुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इसी के साथ आईजीआरएस प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण, मुख्स विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी नगर (पूर्वी), अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
ये खबरें भी पढ़ें