झरने में मस्ती कर रहे युवक-युवतियों को बहा ले गया अचानक आया तेज सैलाब, वायरल हुआ वीडियो, देखें सुंदर प्रकृति का भयावह चेहरा, कभी न करें भरोसा
July 16, 2022
No Comments
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक-युवतियां किसी झरने में मौज-मस्ती कर रहे हैं, लेकिन कुछ ही पल में पानी का तेज सैलाब अचानक आ जाता है, जिसमें सभी बह जाते हैं।
हालांकि सभी युवक और युवतियां बचने की तामाम कोशिश करते हैं लेकिन वे खुद को नहीं बचा पाते और तेज बहाव के साथ बह जाते हैं। फिलहाल तो ये जानकारी नहीं हो सकी है कि ये वीडियो कहां का है और बाद में सभी डूबने वालों में से कोई बचा या नहीं, लेकिन यह वीडियो एक शिक्षा सभी को जरूर दे रहा है कि प्रकृति से न तो खिलवाड़ करें और न ही इस पर भरोसा करें। इसका मूड कब बिगड़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता।