Domino’s Pizza: डोमिनोज आउटलेट में पिज्जा आटे के ऊपर लटके दिखे टॉयलेट ब्रश, वायरल हुआ वीडियो, FSSAI ने लिया एक्शन, जानें डोमिनोज ने क्या दी सफाई, देखें घृणित कार्य का वीडियो

August 17, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि डोमिनोज आउटलेट में पिज्जा आटे के ऊपर टॉयलेट ब्रश लटके हुए हैं। वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है कि जहां पर पिज्जा आटा रखा हुआ है, ठीक उसी के ऊपर टॉयलेट ब्रश लटके हुए दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो बेंगलुरु के एक डोमिनोज आउटलेट का है। फिलहाल इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने मंगलवार को कहा कि इस मामले में एफबीओ से जवाब मांगा गया है। साथ ही FSS अधिनियम 2006 के तहत नियामक प्राविधानों के अनुसार इस मामले में कठोर कार्यवाही भी की जाएगी।

बता दें कि 24 जुलाई को साहिल कर्णनी नाम के व्यक्ति ने कुछ तस्वीरें ट्विटर पर ट्विट की थी, जिसमें बताया गया कि बेंगलुरु के एक डोमिनोज आउटलेट में टॉयलेट ब्रश को पिज्जा के आटे के ऊपर लटका दिया गया है। इसके बाद कर्णनी ने लिखा है कि डोमिनोज इंडिया हम सभी को ताजा पिज्जा इस तरह परोसता है, यह बहुत ही घृणित है। बता दें कि कर्णनी ने इन तस्वीरों को एफएसएसएआई, कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के.सुधाकर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को भी टैग किया है।

मालूम को कि रविवार को इसी पोस्ट को कर्णनी ने फिर से शेयर किया जो कि वायरल हो गया। इसके बाद डोमिनोज ने बयान जारी करते हुए कहा कि आउटलेट के प्रबंधक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है। कम्पनी भोजन व स्वास्थ्य की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करने का भरोसा अपने ग्राहकों को देती है।