दो सगे भाइयों ने की एक ही लड़की से शादी, एक अधिकारी तो दूसरा…Video

July 19, 2025 by No Comments

Share News

Himachal Pradesh: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक विवाह स्टेज पर दो लड़के एक ही लड़की से वरमाला पहनते नजर आ रहे हैं. शादी काफी धूमधाम से होते हुए दिखाई दे रही है और शादी में दोनों पक्षों के परिवार भी मौजूद रहे.

इस शादी की चर्चा भी जमकर हो रही है. ये शादी हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से सामने आई है.यहां दो सगे भाइयों ने एक ही लड़की से शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई है. यह शादी पुरानी परंपरा को निभाने के लिए की गई और अब यह पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है.

सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के मुताबिक, यह मामला सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र से सामने आया है और 12 से 14 जुलाई तक यह शादी बड़ी धूमधाम से संपन्न हुई. तीन दिन तक चली इस शादी की परम्पराएं निभाई गईं. इस दौरान जमकर ढोल-नगाड़े बजे और पूरे रीति-रिवाजों का पालन किया गया.आखिरी दिन जब दोनों दूल्हे अपनी दुल्हन के साथ स्टेज पर नजर आए, तो देखने वालों के होश उड़ गए और फिर ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

थिंडो खानदान में हुई है ये शादी

मिली जानकारी के मुताबिक, यह शादी शिलाई गांव के थिंडो खानदान में हुई है. जिस लड़की ने दोनों सगे भाइयों से शादी की है वे कुन्हट गांव की बेटी है.महत्वपूर्ण बात ये है कि तीनों ही शिक्षित हैं और संपन्न परिवार से संबंध रखते हैं. जानकारी के अनुसार, एक दूल्हा जल शक्ति विभाग में कार्यरत है यानी सरकारी कर्मचारी है तो वहीं दूसरा दूल्हा विदेश में नौकरी करता है. शादी में परिवार के साथ-साथ पूरे गांव के लोग भी शामिल हुए.

प्राचीन परंपरा को बचाने के लिए उठाया ये बड़ा कदम

सामने आई जानकारी के मुताबिक ये शादी हाटी समाज की परंपरा के अनुसार की गई है. इस परम्परा के मुताबिक, इस तरह की शादियां पहले भी होती रही हैं और इसे समाज का “उजला पक्ष” माना जाता है. यह परंपरा सदियों पुरानी है, जिसमें एक ही महिला दो या अधिक भाइयों की पत्नी बनती है। फिलहाल ये परम्परा खत्म सी हो गई है लेकिन इस ताजा मामले ने इस परम्परा को फिर से जीवित कर दिया है और अब ये चर्चा का विषय बना हुआ है. इस परंपरा के तहत यह मान्यता है कि इससे परिवार में एकता और संपत्ति का बंटवारा नहीं होता. बता दें कि पूरे कार्यक्रम का वीडियो शूट भी हुआ है और इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें-OYO होटल में प्रेमी के साथ मना रही थी जन्मदिन…पति बच्चों के साथ पहुंचा तो छत से कूदकर भागी-Video