Triple Talaq Case: दहेज की मांग पूरी न कर पाने पर एक और बेटी चढ़ी “तीन तलाक” की बलि, निकाला घर से, देखें क्या-क्या लगे आरोप

October 26, 2022 by No Comments

Share News

कानपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक और मुस्लिम बेटी तीन तलाक की बलि चढ़ गई है। मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के स्वरूप नगर से समाने आया है।

यहां के बेनाझाबर की निवासी इकरा अंसारी ने स्वरूप नगर पुलिस को तहरीर दी है और लिखा है कि सात साल पहले उसका निकाह छोटे मियां हाता के मो.रिजवान से हुआ था। जिससे पांच साल का बेटा भी है। आरोप है कि पति व ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग को लेकर आए दिन उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

आरोप है कि मायके वालों की ओर से अमर्थता जताने पर पति मो. रिजवान, जेठ शाकिर, जाकिर, बबलू, ननद मीना, सबाना आदि ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद आरोपित बातचीत के लिये घर आये तो इस दौरान भी उन लोगों ने मारपीट की। इसी दौरान पति रिजवान ने उसे तीन तलाक दे दिया। फिलहाल पीड़िता ने मामले को लेकर आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। इस मामले को लेकर एसीपी वृजनारायण सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक अधिनियम में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।