Triple Talaq Case: शौहर ने व्हाट्सअप पर ही दे दिया तीन तलाक, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान, किया था प्रेम विवाह, मामला दर्ज
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक और तीन तलाक की खबर सामने आ रही है। यहां शौहर ने व्हाट्सअप पर ही तीन तलाक दे दिया है। इसको लेकर पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता दहेज की मांग को पूरा नहीं कर सकी तो उसे उसके शौहर ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने राष्ट्रीय महिला आयोग से भी मामले की शिकायत की है। हालांकि पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।

जानें क्या है पूरा मामला
तीन तलाक का मामला बरेली के थाना किला क्षेत्र के मोहल्ला मलूकपुर का है। यहां रहने वाली अलीशा खान को उसके पति सिकंदर ने व्हाट्सएप पर तीन तलाक दे दिया है। अलीशा ने मई 2020 में सिकंदर से प्रेम विवाह किया था। पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि निकाह के बाद ससुराल पहुंचने के बाद से ही उसे ताने दिए जाने लगे थे कि उसने सिकंदर को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कर ली है। इस वजह से उन लोगों को कोई दहेज नहीं मिला। इस पर अलीशा के परिजनों ने आठ मार्च 2021 को ससुराल वालों को अपने घर बुलाकर करीब पांच लाख रुपये खर्च किए, लेकिन फिर भी ससुराल वाले खुश नहीं हुए।
नहीं कर सकी कार की मांग पूरी तो निकाल दिया घर से
पीड़िता ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उससे कार की मांग की। डिमांड पूरी ना करने पर अलीशा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। कई बार समझौता भी कराया गया, लेकिन बात नहीं बनी। कार ना मिलने पर 18 मई को ससुरालवालों ने अलीशा को घर से निकाल दिया था। इसके बाद बीते सोमवार रात 12:15 बजे पति ने व्हाट्सएप पर मैसेज कर तीन तलाक दे दिया। इस मामले में अलीशा ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर पति के खिलाफ तहरीर दी है।
जाने पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा
राजकुमार अग्रवाल, एसपी, ग्रामीण बरेली, ने एएनआई को दिए बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस थाने में एक महिला ने प्रार्थना पत्र दिया है कि उसके पति ने उसे व्हाट्सएप पर तीन तलाक दिया है। मामले में अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। आगे की कार्रवाई की जाएगी।