Basic Shiksha: BEO और शिक्षकों के पक्ष में उतरा शिक्षक कर्मचारी एवं अधिकारी कल्याण समिति उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, आधार कार्ड न बन पाने के गिनाए कारण, जानें किन-किन समस्याओं से जूझ रहे हैं शिक्षक, पढ़ें पूरा लेटर
लखनऊ/कानपुर। आधार-DBT सहित तमाम कामों को पूरा न करने के मामले में उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले महानिदेशक बेसिक शिक्षा विजय किरण आनन्द ने नगर क्षेत्र सहित 8 विकास खंडों के खंड शिक्षाधिकारियों (BEO) का वेतन रोक दिया था। इसी के चलते बीईओ ने तमाम शिक्षकों का भी वेतन अगस्त माह का रोक दिया है।
इस पूरी समस्या को लेकर शिक्षक कर्मचारी एवं अधिकारी कल्याण समिति उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इसी के साथ मांग की है कि सभी का वेतन दिया जाए। इस लेटर में आधार कार्ड न बन पाने की तमाम समस्याओं को उजागर किया गया है और इस कार्य को एक जटिल प्रक्रिया बताया गया है। इसी के साथ उन तमाम बातों का भी उल्लेख किया गया है, जिससे शिक्षक व अधिकारी गुजर रहे हैं। इन सबको देखते हुए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई गई है कि बीईओ सहित खंड शिक्षाधिकारियों का भी वेतन दे दिया जाए। ताकि अधिकारी व शिक्षक एक स्वस्थ्य मानसिकता के साथ कार्य कर सकें।
पढ़ें पूरा पत्र


