UP CM Yogi Adityanath News: ब्रिटेन की संसद सीएम योगी की जय-जय… ब्रिटिश सांसद ने की जमकर की तारीफ, जाने क्या रही वजह

October 2, 2023 by No Comments

Share News

UP CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों और अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर न केवल देश बल्कि विदेश में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी लोकप्रिय हो रहे हैं. ताजा खबर ब्रिटेन की संसद से सामने आई है. यहां की संसद हाउस ऑफ कॉमन में भी सीएम योगी की ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा ने खूब प्रशंसा की है और उनके कार्यों को सराहा है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा ने एक पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा है, जिसमें उन्होंने लिखा है, “माननीय योगी आदित्यनाथ, मैं आपको यूपी में बड़ी सफलताएं हासिल करने और राज्य में शांति लाने के लिए बधाई देना चाहता हूं.” मिली जानकारी के मुताबिक लेखक शांतनु गुप्ता ने ब्रिटेन की संसद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनाए गए ग्राफिक नॉवेल और बायोग्राफी ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ को प्रस्तुत किया था और इसी दौरान उन्होंने एक किताब सांसद वीरेंद्र शर्मा को भी तोहफे में दी और इस किताब की हर कॉपी में एक पोस्टकार्ड भी था, जिस पर आसानी से अपना संदेश लिखकर भेजा जा सकता था. इस पर पोस्टकार्ड का इस्तेमाल करते हुए ब्रिटिश सांसद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की प्रशंसा की और अपना संदेश लिख भेज दिया. उन्होंने उत्तर प्रदेश में हुए विकास के लिए उनकी तारीफ करते हुए उन्हें धन्यवाद भी दिया है.

यूपी को बनाया ब्रांड
खबरों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोग्राफी पेश करते हुए लेखक शांतनु गुप्ता ने ब्रिटिश संसद में कहा कि “जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया का ब्रांड बनाया है और जिनके कारण आज दुनियाभर में भारतीयों की अहमियत बढ़ गई है, ठीक उसी तरह सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उत्तर प्रदेश को एक ब्रांड बना दिया है. एक समय था जब यूपी में परिवारवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार का बोलबाला था, लेकिन यूपी को इनवेस्टमेंट हब के तौर पर जाना जाता है.”