UP:लिपिक अवकाश मामला सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने अवकाश अवधि में काम न कराने की उठाई मांग, एसोसिएशन ने कहा, “तनाव में आ जाते हैं कर्मचारी, परिवार में होता है झगड़ा”, लेटर वायरल

August 3, 2022 by No Comments

Share News

कानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग कानपुर के लिपिक शमशाद के अवकाश का प्रार्थना पत्र वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन ने कर्मचारियों से अवकाश अवधि में काम न कराने की मांग उठाई है। इस सम्बंध में कर्मचारियों का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एसोसिएशन ने लिखा है कि अवकाश अवधि में भी काम कराने पर कर्मचारी व्यक्तिगत कार्य नहीं कर पाते हैं। इस वजह से परिवार में झगड़े की स्थिति बन रही है और कर्मचारी हर वक्त तनाव में रहता है।

लिपिक का वायरल लेटर, जिसमें अनोखी तरह से मांगा गया था अवकाश

बता दें कि मंगलवार को कानपुर के प्रेननगर खंड के लिपिक शमशाद अहमद का अवकाश प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने नाराज पत्नी को मायके से वापस लाने के लिए पत्र लिखा था। हालांकि बुधवार को उनको अवकाश मिल भी गया, लेकिन इसके बाद कर्मचारियों ने गम्भीर मुद्दा उठाते हुए बेसिक शिक्षा विभाग को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

कर्मचारियों की मांग वाला लेटर

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद परवेज आलम कानपुर मंडल ने कर्मचारियों की ओर से शिक्षा अधिकारियों से यह मांग है कि उनसे अवकाश अवधि में काम ना लिया जाए और देर तक उनसे काम न कराए जाए।

कार्यालय में देर तक काम करने की वजह से परिवार में झगड़े हो जाते हैं और कर्मचारी तनाव में आ जाते हैं। संगठन की जानकारी में सामने आया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवकाश अवधि में किसी भी कर्मचारी को कार्यालय न बुलाएं और न ही उनको काम करने के लिए दबाव बनाएं। इस फैसले का कर्मचारी स्वागत करते हैं और सरकार का धन्यवाद देते हैं।