LU News: लखनऊ विश्वविद्यालय के बीकॉम छठे सेमेस्टर के छात्र उत्तर कुंजी देखने में नहीं ले रहे हैं रुचि, 927 परीक्षार्थियों की आई थी बैक, 31 हुए थे फेल, 84.5 प्रतिशत रहा था रिजल्ट
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी कि बी कॉम, छठे सेमेस्टर- 2022 की परीक्षा में कुल 9748 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 7405 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। 972 परीक्षार्थी बैक पेपर के पाये गये एवं 31 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण घोषित हुए हैं।
इस प्रकार कुल परीक्षाफल 84.5 प्रतिशत रहा। कुल छात्रों में 2920 प्रथम श्रेणी में 4522 द्वितीय श्रेणी में एवं 63 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। परीक्षार्थियों की संतुष्टि के लिए विश्वविद्यालय द्वारा छात्रहित में उनकी ओएमआर शीट, उत्तर कुंजी एवं संगत श्रेणी की बुकलेट (एबीसीडी) दिखाने की व्यवस्था विश्वविद्यालय द्वारा की गयी है। जिसके अर्न्तगत 30 परीक्षार्थियों ने दिनांक 06.09.2022 को एवं 77 परीक्षार्थियों ने दिनांक 07.09.2022 को अपनी ओएमआर शीट का अवलोकन किया। इस अवलोकन के पश्चात किसी विसंगति की सूचना प्राप्त नही हुयी है।