UP News: थाने में दिखा दारोगा जी का रौब, कहा “मैं तुम्हे उखाड़ कर जाऊंगा…”, वायरल हुआ वीडियो

September 1, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर यूपी (उत्तर प्रदेश) पुलिस के एक दारोगा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दारोगा साहब थाने में बैठकर पीड़ित पर जमकर रौब गांठ रहे हैं और एक युवक को देख लेने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं दारोगा सामने बैठे युवक पर अभद्र भाषा का प्रयोग भी करते भी दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि वीडियो कब का है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन दारोगा जी का रौब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया है और उन्होंने वीडियो की जांच कराने के बाद कार्यवाही की बात कही है। फिलहाल वायरल वीडियो की पुष्टि खबरस्टिंग नहीं करता है। वीडियो कानपुर जिले के कल्याणपुर थाने का बताया जा रहा है, जिसमें दारोगा जी कह रहे हैं कि तुम मुझे उखाड़ नहीं पाओगे, मैं तुम्हे उखाड़ कर जाऊंगा…। इसी के साथ दो लोगों में जमकर बहस होती भी दिखाई दे रही है।

यहां देखें वीडियो