RSM के पदाधिकारियों ने खोली जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय कानपुर नगर की पोल, सालों से एक ही पटल पर जमे कर्मचारियों व लिपिकों को लेकर एडी बेसिक से की शिकायत, जल्द होगा स्थानान्तरण, पूरी होंगी 11 मांगें

July 13, 2022 by No Comments

Share News

कानपुर। बुधवार 13 जुलाई को सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) कानपुर मण्डल राजेश वर्मा से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (RSM) उत्तर प्रदेश की कानपुर मण्डल इकाई के पदाधिकारियों ने शिक्षकों के मुद्दे को लेकर मुलाकात की और इस सम्बंध में वार्ता की। खासकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय कानपुर में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर शिकायत की। इस पर एडीबेसिक ने पदाधिकारियों को जल्द ही कर्मचारियों व लिपिकों के स्थानान्तरण का आश्वासन दिया।

AKTU:दिव्यांगजनों के हित के लिए एकेटीयू आयोजित करने जा रहा है इंटरनेशनल हैकथॉन, चलने, बोलने और सुनने की तकनीकी का आइडिया देने वाले स्टुडेंट को मिलेगा एक हजार डॉलर, जाने कब तक करना है आवेदन

इस मौके पर मण्डलीय अध्यक्ष प्रताप कटियार, मण्डल महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष श्रीराम शुक्ला, प्रदेश मंत्री व इटावा जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी ,इटावा महामंत्री श्रद्धा जितेंद्र यादव, मण्डलीय संगठन मंत्री ओम चतुर्वेदी, मण्डलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदित्य द्विवेदी, मण्डलीय संयुक्त महामंत्री एवं जिला संयोजक कानपुर नगर चन्द्रदीप सिंह यादव, जिला सहसंयोजक व कल्यानपुर विकास खण्ड अध्यक्ष जय कुमार सिंह, मंत्री आशुतोष निगम , महानगर इकाई के अध्यक्ष व जनपद कानपुर नगर के सहसंयोजक सुयस शुक्ला, नगर महामंत्री रजनीश कुमार, बिधनू अध्यक्ष अरविन्द कुशवाहा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जानें एडी बेसिक की ओर से किन मांगों को पूरी करने का मिला आश्वासन
मानव सम्पदा पोर्टल पर भेजे गये अवकाशों को समयान्तर्गत स्वीकृत अथवा बिना कारण बताये अश्वीकृत करने पर संम्बन्धित के खिलाफ जिम्मेदारी तय की जाएगी। सभी शिक्षकों को उनके फण्ड लेजर की प्रमाणित छायाप्रति विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

कर्मचारियों तथा लिपिकों का स्थानांतरण किया जाएगा। पदाधिकारियों ने बताया कि दसियों साल से एक ही पटल पर कर्मचारी व लिपिक जमे हुए हैं। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि लिपिकों, कर्मचारियों का पटल केवल नाम के लिए बदला जाता है, वास्तव में जिसके पास जो पटल दसियों साल से है, वो उसी में काम कर रहा है और जमकर लूट मचाए हुए है।

शासनादेश के क्रम मे शिक्षकों से ग्रेच्यूटी का विकल्प लिया जायेगा। यही भी प्रयास किया जायेगा कि शासन स्तर से इसके लिये सभी शिक्षकों के लिये शासनादेश कराया जाये। इसी क्रम मे सभी शिक्षकों से अपना नामिनी फार्म भराने के लिए भी सहमति बनी । संगठन द्वारा जल्द ही इसके लिये सामूहिक रुप से नामिनी फार्म भराया जायेगा।

कोविड-19 के संक्रमण से मृतक आश्रितों की नियुक्ति तथा देयको के भुगतान की जनपद स्तर पर मंण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक द्वारा समीक्षा की जायेगी।
एरियर के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

दिव्यांग शिक्षकों को मिलने वाले दिव्यांग भत्ते का पुनरीक्षित दरो पर भुगतान के निर्देश पूर्व मे दिये जा चुकें है। संगठन से ऐसे केस मागें गये।

सीसीएल मामले में जो भी शिकायत मिलेगी, उसने दोषी पाये जाने पर दोषी के खिलाफ जिम्मेदारी तय की जाएगी।

समायोजन नीति आने पर एकल या बन्द खोले जायेगें।

मण्डल के शिक्षकों की जनपद स्तर पर वरिष्ठता सूची जारी की जाएगी।

मार्च 22 मे सेवानिवृत्त के समस्त देयकों के भुगतान की समीक्षा की जा रही है।

MDM की कनर्जन कास्ट /रसोइया मानदेय भुगतान अगले सप्ताह तक उनके खातों मे भेज दिया जायेगा। फल के लिए शासन को लिखा जायेगा।

सभी शिक्षकों की फण्ड मे जमा धन की ई पासबुक जारी की जाएगी।