UP News: इस्लाम धर्म छोड़कर राजवीर सिंह बने सलीम ने किया बड़ा खुलासा, कहा “मुस्लिम लड़कों के झांसे में न आएं हिंदू लड़कियां, प्रताड़ित करता है मुस्लिम परिवार”, देखें वीडियो

September 3, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। पत्नी पर घरवालों की प्रताड़ने से त्रस्त होकर इस्लाम धर्न छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने वाले राजवीर सिंह बने सलीम ने कहा कि हिंदू लड़कियां मुसलमान लड़कों के झांसे में न आएं। मुसलमान लड़के, हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर झूठी शादी कर उन्हें कहीं का नहीं छोड़ते हैं। मुस्लिम परिवार में हमेशा हिंदू लड़कियों को प्रताड़ित किया जाता है। इस्लाम मानने वाले कटरपंथी मानते हैं कि हिंदू लड़की से शादी करने वाला वाला जन्नती होता है।

देखें क्या कहा राजवीर ने
मीडिया से बात करते हुए राजवीर ने कहा कि मैं मुसलमान था। मेरी पत्नी हिंदू थी। हम एक-दूसरे को पसंद करते थे। पत्नी ने मेरे लिए मेरा धर्म अपनाया। उसने त्याग किया। उसने 14 साल पहले निकाह किया, लेकिन मेरे घरवाले उसे प्रताड़ित करते रहे। शादी के बाद मेरी बेटी हुई तो भाई व पिता दोनों उस पर गलत नजर रखते थे क्योंकि पत्नी पहले हिंदू थी। इसलिए 15 दिन पहले मैंने इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया। अब मैं पत्नी और बेटी के साथ खुश हूं। मेरे बहुत से दोस्त भी इससे बहुत खुश हैं, लेकिन परिवारवालों की धमकी ही मिल रही है। राजवीर ने कहा कि मैं हाथ जोड़कर सबसे कहता हूं कि कोई भी हिंदू लड़की, मुसलमान लड़के से शादी न करे और न ही मुस्लिम लड़कों के झांसे में आए।

घरवालों को खुश करने के लिए पत्नी ने किए बड़े त्याग पर बदले में मिलती रही नफरत

राजवीर ने कहा कि शादी के बाद से ही पत्नी मेरे घरवालों को खुश करने के लिए त्याग पर त्याग करती रही, लेकिन उसे हमेशा उन लोगों से नफरत ही मिली। मेरे पिता और घरवालों को खुश करने के लिए रोजा रखा, पांच बार की नमाज अदा करती थी। वह मन और कर्म से पूरी मुसलमान हो गई थी। घर की खुशी के लिए उसने सब कुछ किया। इसके बाद भी मेरे भाई और पिता उस पर गलत नजर रखते थे। उसे 14 साल तक प्रताड़ित करते रहे।

जानें क्या है मामला
अयोध्या रोड पर रहने वाले राजवीर ने 14 साल पहले रायबरेली की रहने वाली एक हिंदू लड़की से निकाह किया था। महिला ने इस्लाम अपना लिया था। राजवीर के मुताबिक इसके बाद उनके पिता और बड़े भाई ने पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। धार्मिक टिप्पणी करते थे और प्रतिदिन उस पर जुल्म ढाते थे। पत्नी पर बढ़ते जुल्मो के कारण उन्होंने भी सनातन धर्म अपनाने का मन बना लिया। पत्नी के लिए 20 दिन पहले सनातन धर्म अपना कर पूरी तरह से हिंदू हो गए।

इसकी सूचना समाचारपत्रों में भी प्रकाशित होने के बाद से ही परिवार को बाहुबली एवं पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और कुछ प्रभावशाली लोगों के नाम से बड़े भाई और पिता धमकी देने लगे। वहीं, राजवीर की पत्नी ने जेठ और ससुर पर आरोप लगाया कि पति की गैरहाजिरी में उन्हें ससुरालीजन गौ-मांस पकाने और खाने का दबाव बनाते थे। इसका एक वीडियो भी राजवीर और उनकी पत्नी ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया था। इसके बाद राजवीर के पिता और बड़े भाई के खिलाफ बीबीडी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। डीसीपी प्राची सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यहां देंखें वीडियो