Lucknow:फर्जी IPS बनकर सोशल मीडिया पर रौब झाड़ने वाला गिरफ्तार, यशस्वी यादव की फोटो एडिट कर बनाई थी अपनी फोटो, एमिटी यूनिवर्सिटी से की थी एमबीए की पढ़ाई

July 24, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। असली का आइपीएस नहीं बन सका तो खाकी में फोटो खींचा डाली और खुद को आईपीएस बताते हुए तमाम सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी वर्दी वाली फोटो डीपी में लगा डाली, ताकि लोगों पर रौब झाड़ सके। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो शख्स के तमाम सोशल मीडिया अकाउंट फर्जी पाए गए। इस पर लखनऊ महानगर पुलिस की साइबर क्राइम सेल की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपित की पहचना राकेश त्रिपाठी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक दूध उत्पाद कम्पनी में बतौर मैनेजर कार्य कर रहा था और उसने एमिटी यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है।

IPS यशस्वी यादव की फोटो एडिट कर कुछ इस तरह आरोपित राकेश ने बनाई थी अपनी फोटो

Viral Video:एक बड़े टोटके को लेकर किसानों ने कराई मेंढकों की शादी, महिलाओं ने गाए पारम्परिक शादी गीत, वीडियो हुआ वायरल

पूरे मामले को लेकर एसीपी महानगर जया शांडिल्य ने बताया कि आरोपित राकेश त्रिपाठी न्यू हैदराबाद कालोनी का रहने वाला है। उसने अपने इंटरनेट मीडिया पर कई अकाउंट बना रखे थे और उसमें डीपी पुलिस की वर्दी में लगा रखी थी। जानकारी होने पर उसके खिलाफ महानगर कोतवाली में रिपोर्ट लिखी गई। इसके बाद साइबर क्राइम सेल और पुलिस की संयुक्त टीम को लगाया गया।

Amrit Mahotsav:कानपुर के एक-एक परिषदीय विद्यालयों में एक अगस्त को मनेगा स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव, एडी बेसिक ने जारी किए निर्देश, RSM ने की तैयारियां पूरी, देखें भारत माता की आरती

साइबर क्राइम सेल प्रभारी रणजीत राय ने बताया कि आरोपित राकेश शहर के नामचीन कान्वेंट कालेज का पढ़ा हुआ है। इसके बाद उसने इंदौर से बीबीए और नोएडा स्थित एमिटी युनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की थी। वह आइपीएस बनना चाहता था पर बन नहीं सका। पुलिस की वर्दी का उसे बहुत शौक था। फिलहाल उसने फोटो का इस्तेमाल कर किसी तरह का अपराध नहीं किया है। पुलिस टीम ने बताया कि राकेश महाराष्ट्र कैडर के आइपीएस यशस्वी यादव से बहुत प्रभावित था। उनकी हेल्थ, बातचीत करने के स्टाइल, एक्शन, चाल, ढाल उसे बहुत पसंद थी। इसीलिए उनकी फोटो सोशल मीडिया से उठाकर राकेश ने साफ्टवेयर के माध्यम से एडिट कर अपना चेहरा पेस्ट कर दिया था। इस तरह उसने डीपी बनाई थी, ताकि लोगों को आकर्षित कर सके।