UP News: आजमगढ़ से बड़ी खबर, जेल में 10 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, मचा हड़कम्प, देखें किन-किन जिलों के हैं कैदी
आजमगढ़ जिले की जेल से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जेल में 10 कैदी HIV पॉजिटिव पाए जाने से शासन से लेकर प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। न्यायालय के निर्देश पर जेल में लगाए गए मेडिकल कैंप में इसकी पुष्टि होने के बाद जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक संक्रमित मरीजों में से चार कैदी बलिया जिले के जबकि छह कैदी आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं। जेल में पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों को जांच के दौरान विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जेल प्रशासन की मदद से कैदियों की जांच कराई जा रही है। जिससे ऐसे मरीजों पर नजर रखी जा सके।
इस पूरे मामले को लेकर जिले के सीएमओ डॉ. इन्द्र नारायन तिवारी मे मीडिया को बताया कि आजमगढ़ जेल में 2500 कैदी बंद हैं। इन कैदियों में से 1332 कैदियों की जांच हो गई है। इस जांच में पांच स्क्रीनिंग में पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले भी पांच कैदी संक्रमित मिल चुके हैं। सीएमओ का कहना है कि ऐसे मरीजों की स्क्रीनिंग के बाद ट्रीटमेंट किया जाएगा। मरीजों को जो दवाईयां चिकित्सक द्वारा बताई जाती है, वहीं दवाएं दी जाती हैं। सीएमओ का कहना है कि सामान्य तौर पर ऐसे बंदियों को अलग रखने की जरूरत नहीं है। इन मरीजों की एंटी वायरल दवाईयां चलेंगी। संक्रमित मरीजों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जरूरत पड़ने पर ऐसे बंदियों को अलग शिफ्ट किया जाएगा।