युवक ने किन्नर के साथ किया प्रेम विवाह…मंदिर में लिए सात फेरे-Video

December 9, 2022 by No Comments

Share News

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक किन्नर और युवक का विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां के महाराजगंज ब्लाक के भैरव बाबा मंदिर धाम में दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर सात जन्म तक जीने मरने की कसमें खाई। इस मौके पर पर किन्नर मुस्कान ने कहा कि अब तो जीना-मरना सब इनके पास ही है।

https://youtu.be/rYK7r8dh1MY
https://khabarsting.com/up-news-people-taken-hostage-in-ethiopia-returned-to-their-homeland-tears-spilled-telling-pain-narrated-heart-wrenching-incident-see-what-appeal-azamgarh-news-uttar-pradesh/

मीडिया सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की रहने वाली मुस्कान की डेढ़ वर्ष पहले मऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों ने एक दूसरे को अपने मोबाइल नंबर शेयर किया और दोनों में बातें भी होने लगी। पहली ही मुलाकात में दोनों एक दूसरे को चाहने लगे थे। इसके साथ ही डेढ़ वर्ष से वीरू और मुस्कान एक ही घर में रहने भी लगे थे। इसी बीच दोनों के बीच प्यार बढ़ता गया और दोनों ने एक दूसरे से विवाह करने का फैसला कर लिया। यही कारण है कि भैरव बाबा धाम पर सिंदूर दान कर अग्नि के सात फेरे लिए।

https://youtu.be/hihLaWxXtVM
https://khabarsting.com/jharkhand-news-bhojpuri-actress-akshara-singh-was-manhandled-by-mob-police-lathi-charged-actress-said-jharkhand-government-has-failed/

परिजनों का मिला साथ
किन्नर से विवाह करने की बात पर युवक वीरू राजभर ने बताया कि हमारे विवाह से हमारे परिजन खुश हैं। किसी को कोई आपत्ति नहीं है। आज हम लोगों ने महाराजगंज के भैरव बाबा को साक्षी मानकर विवाह कर लिया है। वहीं वीरू राजभर का कहना है कि हम लोग इस रिश्ते से खुश हैं। तो वहीं मुस्कान ने कहा कि विगत डेढ़ वर्ष से हम लोग साथ रह रहे हैं और आज हम लोगों ने विवाह कर लिया। हम दोनों के परिजन खुश हैं। वहीं वायरल वीडियो में मुस्कान कह रही हैं कि जीना-मरना अब इनके साथ ही है।