UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनाया नया कीर्तिमान, यूपी में तोड़े सभी सीएम के रिकार्ड, पहुंचे पहले पायदान पर
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वह यूपी (उत्तर प्रदेश )में सबसे अधिक समय तक सत्ता में रहने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं. उनसे पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानन्द के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था. वहीं क्षेत्रीय पार्टियों के नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव सीएम योगी के आस-पास भी नहीं दिखाई पड़ते.
बता दें कि सीएम योगी की गिनती उन नेताओं में होती है जिनके नेतृत्व में प्रदेश में किसी पार्टी की दूसरी बार सरकार बनी हो. उनसे पहले नारायण दत्त तिवारी थे जिनके नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की दोबारा सरकार बनी थी. 25 मार्च 2022 को जब योगी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था. उन्होंने वर्ष 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. वहीं उत्तराखंड बनने के बाद देखा जाए तो योगी प्रदेश के पहले सीएम हैं, जो लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुए हैं और लम्बे समय तक बहुमत के साथ टिके हुए हैं. फिलहाल तो वह प्रदेश से लेकर पूरे देश में अपनी दमदार छवि के साथ ही बुलडोजर बाबा के रूप में भी जाने जाते हैं. उनकी बुलडोजर नीति ने ही प्रदेश में अपराध और माफियाओं पर लगाम कसी है.
तीन साल से ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने वालों के देखें नाम
नाम दिन पार्टी
योगी आदित्यनाथ 5 वर्ष 347 (पदस्थ) भाजपा
डॉ. संपूर्णानन्द 5 वर्ष 345 दिन कांग्रेस
अखिलेश यादव 5 वर्ष चार दिन सपा
मायावती 4 वर्ष 307 दिन बसपा
मुलायम सिंह यादव 3 वर्ष 257 दिन सपा
दो तिहाई से ज्यादा बहुमत पाने वाली भाजपा है पहली पार्टी
सीएम योगी के चेहरे पर 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 255 सीटें जीतने में सफल रही थी. वहीं इससे पहले 2017 में बीजेपी को 312 सीटें प्राप्त हुई थी. इस तरह भाजपा यूपी में पहली पार्टी बन गई जिसे दो बार दो तिहाई से ज्यादा बहुमत मिला और वह सत्ता पर काबिज हुई.
जब बने मिथक तोड़ने वाले सीएम
बता दें कि योगी के नाम मिथक तोड़ने वाले सीएम का भी रिकार्ड मिला हुआ है. पहले यह कहा जाता था कि जो सीएम नोएडा जाता है उसकी कुर्सी चली जाती है. इस डर से कोई मुख्यमंत्री नोएडा नहीं जाता था, लेकिन योगी सीएम बनने के बाद लगभग 6 वर्ष में 25 बार से ज्यादा बार नोएडा गए, बावजूद इसके उन्होंने दोबारा सीएम पद की शपथ ली.