UP News: शादी का झांसा देकर महीनों युवती से दुष्कर्म करता रहा सिपाही, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, जान से मारने की दी धमकी

December 26, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। पहले फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर सिपाही ने करीब 11 महीने तक युवती के साथ दुष्कर्म किया। मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का बताया जा रहा है। हालांकि पीड़िता लखनऊ की है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने सिपाही पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। परिजनों की शिकायत पर कृष्णानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

कृष्णानगर थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जनवरी 2022 में उसकी फेसबुक के माध्यम से पहचान वीर काजी थाना फूलपुर प्रयागराज निवासी सुनील कुमार से हुई। जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। आरोपी ने खुद को पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर तैनात बताया।

साथ ही बताया कि वह कानपुर देहात में पुलिस लाइन में तैनात है। शादी करने की बात कही। उसने शादी का झांसा देकर करीब 11 महीने तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि शादी का प्रस्ताव रखने पर वह हामी भर दिया। जिसके बाद उसके कमरे पर रूकर उसका शोषण करता रहा। बाद में शादी करने के लिए दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की तरहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

मर्चेंट नेवी में तैनात है भाई
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित का भाई गुजरात में मर्चेंट नेवी में तैनात है। आरोपित सुनील के भाई अजय सिंह और विजय सिंह ने भी गालियां देते हुए पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस इन सभी साक्ष्यों को आधार बनाकर जांच कर रही है। जांच में दोनों भाई संलिप्त पाए जाएंगो तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।